पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद को खत्म करे-अमेरिका
इस्लामाबाद। अमेरिका के फॉरेन सेक्रेटरी जॉन कैरी अपने दो दिन के दौरे पर पाकिस्तान में हैं। इस दौरे पर उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से द्वीपक्षीय मुद्दों पर बात की। वहीं केरी ने भारत और पाक को एक बार फिर से आपसी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अख्तियार करने को कहा है।

पहले दुलारा फिर फटकारा
जॉन कैरी ने आतंकवाद के खिलाफ पाक के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने इस कदम में बेहतर प्रयास किये हैं। केरी ने कहा कि इस अभियान के लिए पाक सेना को श्रेय जाना चाहिए जिसने आतंकियों के खिलाफ एक युद्धस्तर अभियान शुरु किया है।
हालांकि केरी ने साफ शब्दों में कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन पाक के पड़ोसी देशों के साथ अमेरिका के लिए भी बड़ा खतरा है। वहीं केरी ने कहा कि अफगानिस्तान को अमेरिका अपनी मदद देता रहेगा जिससे वह आतंकी ताकतों के खिलाफ अफनी लड़ाई को मजबूती से जारी रख सके।
कैरी ने कहा कि हक्कानी ग्रुप और एलईटी और लश्कर-ए-तोयबा दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। पाक को हर संभव अपनी जमीन से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि अमेरिका, पाक को वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मदद जारी रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications