ईरान से तेल आयात कर पाएगा भारत, प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिका ने दी छूट
वॉशिंगटन। ईरान से तेल आयात को जारी रखने के लिए अमेरिका ने भारत को छूट दे दी है। ईरान पर अमेरिका 4 नवंबर से तेल आयात को लेकर नए प्रतिबंध लगाने जा रहा है, लेकिन इस बीच जापान, साउथ कोरिया और भारत समेत 8 देशों को तेहरान से तेल खरीद को जारी रखने अनुमति दे दी है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य ईरान की अर्थव्यवस्था में राजस्व को कम करना है, लेकिन तेल आयात में पूरी तरह से कटौती नहीं करना चाहता है, ताकि ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में वृद्धि से बचा जा सके। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, माइक पोंपियो जल्द ने इसकी घोषणा की है।

हालांकि, ईरान से तेल आयात को लेकर चीन की स्थिति फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। ईरान के लिए चीन सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और इसी वजह से बीजिंग लगातार अमेरिका से संपर्क में है। लेकिन ट्रंप प्रशासन के दो अधिकारियों के मुताबिक, चीन का भी उन 8 देशों में नाम शामिल हैं, जिन्हें ईरान से अमेरिका तेल खरीदने की छूट दे सकता है।
अमेरिका की पूरी कोशिश है कि ईरान पर ज्यादा से ज्यादा आर्थिक प्रतिबंध लगाकर उनकी इकनॉमी की कमर तोड़ी जाए, लेकिन दूसरी तरफ ग्लोबल ऑयल मार्केट में तेल की कीमतों की वृद्धि भी ट्रंप सरकार पर दबाव बढ़ रही है। अमेरिका पर साथ में यह भी दबाव था कि अगर वह जापान, साउथ कोरिया या भारत जैसे देशों को ईरान से तेल नहीं खरीदने के लिए दबाव डालता है, तो उनके राजीनितक रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, इतना तो तय है कि अमेरिका ने भले ही 8 देशों को छूट देने पर विचार किया है, लेकिन ईरान पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सोमवार को आधिकारिक रूप से उन 8 देशों को मिलने वाली छूट के बारे में अमेरिका घोषणा कर सकता है।
अगले सप्ताह से ईरान से जीरो ऑयल इंपोर्ट को लेकर अमेरिका नई घोषणा करेगा। हालांकि, एक अनुमान के मुताबिक अब तक ईरान के ऑयल एक्सपोर्ट में प्रति माह 2.7 मिलियन बैरल से घटकर 1.6 मिलियन हो गया है। बता दें कि अमेरिका ने भारत को ईरान से नवंबर से जीरो ऑयल इंपोर्ट करने की धमकी दी थी, लेकिन नई दिल्ली ने देश की जरुरत को देखते हुए हसन रूहानी सरकार से ऑयल इंपोर्ट को जारी रखने का निर्णय लिया था।
-
US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है? -
Strait of Hormuz: भारत को मिले सुरक्षित मार्ग पर बोले मनोज तिवारी, 'यह बहुत बड़ी कूटनीतिक सफलता' -
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू! -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
OI Exclusive: कश्मीर में ईरान के लिए जुटाए पैसों का भारत के खिलाफ होगा इस्तेमाल? आतंकी लगा रहे सेंध! -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List












Click it and Unblock the Notifications