'अल्‍लाह ने मुझे दिया था बच्‍ची का कत्‍ल करने का हुक्‍म'

मॉस्‍को। सोमवार को एक चार वर्षीय बच्‍चे का बेदर्दी से गला रेतकर कत्‍ल करने वाली उज्‍बेकिस्‍तान की महिला 38 वर्षीय गुलशेखरा बोबोकुलोवा ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

russian-baby-sitter-uzbek

उसने कहा है कि उसे अल्‍लाह ने ऐसा करने का हुक्‍म दिया था। गुलशेखरा के मुताबिक ऐसा करके उसने रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन से सीरिया में जारी हवाई हमलों का बदला भी ले लिया है।

गुलशेखरा ने यह बात उस समय कही जब पुलिस उसे कोर्ट की ओर ले जा रही थी।

video: मॉस्को की सड़कों पर कटा सिर हाथ में लिए घूमती गुलशेखरा

गुलशेखरा खुद भी तीन बच्‍चों की मां है और जब उससे पूछा गया कि क्‍या वह अपना गुनाह कुबूल करती है तो उसने कहा हां। पुलिस का कहना है कि उसने इस मामले में किसी और की मदद नहीं ली थी।

मॉस्को टाइम्स ने मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि उसने इस बात का इंतज़ार किया कि मां-बाप बच्चे को छोड़ने के बाद चले जाएं।

फिर उसने बच्ची को मारा और वहां से भागने से पहले घर को आग लगा दी। उज्‍बेकिस्तान एक मुस्लिम आबादी वाला देश है और मॉस्को में बहुत से प्रवासी श्रमिक यहीं से आते हैं।

सोमवार को गुलशेखरा अल्‍लाह हू अकबर चिल्‍ला रही थी और उसने खुद को एक आतंकवादी बताया था।

बुर्का पहने गुलशेखरा ने मेट्रो स्टेशन के पास एक कटा हुआ सिर अपने हाथ में लिए हुए थी। जब पुलिस ने उसे आईडी कार्ड मांगा तो उसने खुद को ब्‍लास्‍ट करने की धमकी दे डाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+