बोरिस के इस्तीफे के बाद ये नेता बन सकते हैं ब्रिटेन के नए PM,इस भारतीय का नाम भी है लिस्ट में

लंदन, 07 जुलाईः बोरिस जॉनसन के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कहने के बाद से इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि यूके का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? देश की कमान अब किसके हाथ आएगी इस पर सभी की नजरें टिक गई हैं। फिलहाल कई नाम इस रेस में शामिल हैं और इनमें सबसे आगे पेनी मोर्डौंट का नाम है। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री लिज ट्रूस, भारतीय मूल के ऋषि सुनक और लोकप्रिय राजनेता जर्मी हंट का नाम भी रेस में है। अक्तूबर में पार्टी सम्मेलन में नए प्रधानमंत्री का ऐलान किया जाएगा। तब तक बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

Recommended Video

    Boris Johnson Resigns: भारतीय मूल के Rishi Sunak बनेंगे British PM? | वनइंडिया हिंदी |*International
    विश्वास मत हासिल करने में सफल हुए थे बोरिस जॉनसन

    विश्वास मत हासिल करने में सफल हुए थे बोरिस जॉनसन

    पार्टीगेट स्‍कैंडल पर मचे शोर के कारण बोरिस जॉनसन को विश्वास मत का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह विश्वास मत हासिल करने में सफल हुए थे। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नियमों के मुताबिक जॉनसन एक साल में दो बार विश्‍वासमत का सामना नहीं कर सकते हैं। ऐसे में अब कंजर्वेटिव पार्टी की 1922 कमेटी की तरफ से अब नया मुखिया नियुक्‍त किया जाएगा। इसके लिए कई राउंड की वोटिंग होगी और हर सांसद को उसकी पसंद के मुताबिक वोट देने के लिए कहा जाएगा।

    कई राउंड की हो सकती है वोटिंग

    कई राउंड की हो सकती है वोटिंग

    प्रत्येक राउंड के बाद उस कैंडिडेट को हटा दिया जाएगा जिसके वोट कम होंगे। जब तक दो कैंडिडेट नहीं रह जाएंगे, तब तक यही प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद पार्टी को नेता का चुनाव करने को कहा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, ये पार्टी के सदस्‍यों की संख्‍या पर निर्भर करता है। साल 2016 में थेरेसा मे इसी तरह से पीएम बनी थीं। उस समय डेविड कैमरुन ने इस्‍तीफा दे दिया था और तीन हफ्ते से भी कम समय में थेरेसा मे को देश का पीएम घोषित कर दिया गया था। यूके मीडिया की खबरों के मुताबिक अक्तूबर में पार्टी सम्मेलन में नए प्रधानमंत्री का ऐलान किया जाएगा। तब तक बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

    पेनी मोर्डौंट

    पेनी मोर्डौंट

    पेनी मोर्डौंट पीएम बनने के लिए सबसे पसंदीदा के रूप में उभरी हैं। मॉर्डंट को एक शक्तिशाली वक्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके लिए सबसे सकारात्मक बात ये कही जा रही है कि वह बिखर चुके कंजरवेटिव पार्टी को एकजुट रखने में सफल साबित हो सकती हैं। लेकिन उनका सबसे नकारात्मक पक्ष ये है कि वे मतदाताओं के बीच प्रसिद्ध नहीं हैं।

    लिज ट्रस

    लिज ट्रस

    लिज ट्रस ब्रिटेन की विदेश मंत्री रह चुकी हैं। बोरिस जॉनसन के पद छोड़ने को लेकर जहां 50 से अधिक मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया, लिज अबतक पद पर बनी हुई हैं। वह पार्टी की लोकप्रिय नेता हैं। पार्टी के कई सांसद मानते हैं कि वो जमीन से जुड़ी हैं। पार्टी की वेबसाइट की तरफ से जब कभी भी कोई पोल होता है, लिज उसमें टॉप करती हैं।

    जर्मी हंट

    जर्मी हंट


    देश के पूर्व विदेश और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री 55 साल के जर्मी हंट साल 2019 में जॉनसन कैबिनेट में दूसरे स्‍थान पर आए थे। उन्‍हें एक ऐसा नेता माना जाता है जो गंभीर है और कम विवादित है। ये बात उनके लिए प्‍लस प्‍वाइंट है। उन्‍होंने इस साल की शुरुआत में कहा था कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी महत्‍वकांक्षा पूरी तरह से खत्‍म नहीं हुई है। हंट उन नेताओं में शामिल थे जो पिछले माह हुए वोट में जॉनसन के खिलाफ थे।

    ऋषि सुनक

    ऋषि सुनक

    यूके के अगले पीएम के दावेदारों में भारतीय मूल के ऋषि सुनक का नाम भी है। अगर ऐसा होता है कि ऋषि यूके के पीएम बनने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति होंगे। ऋषि सुनक राजकोष का चांसलर पद संभाल रहे थे। कोविड संकट से ब्रिटेन को उबारने में ऋषि की खूब प्रशंसा हुई। सुनक की तरफ से शुरू किए गए रोजगार कार्यक्रम के तहत 514 बिलियन डॉलर तक की मदद लोगों को मिली थी। वह भारत की अग्रणी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायणमूर्मि के दामाद हैं। उनका नकारात्मक पक्ष उनकी पत्नी का एक टैक्स चोरी विवाद में फंसना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+