कंप्यूटर सिस्टम में आई खराबी की वजह से अमेरिका में विमान सेवा बाधित, कुछ घंटे बाद फिर हुई शुरू

ताजा अपडेट के मुताबिक सामान्य हवाई यातायात संचालन पूरे अमेरिका में धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रही है और ग्राउंड स्टॉप हटा लिया गया है। अमेरिका के फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी जानकारी दी है।

All Flights Across United States Grounded

Image: File

अमेरिका में एक तकनीकी समस्या के कारण कई विमानों को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही सैकड़ों विमानें तय समय से उड़ नहीं पाईं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण पूरे अमेरिका में उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लगभग 4000 से भी अधिक विमान तय समय पर उड़ नहीं पाए। अमेरिकी विमानसेवा इतिहास में इस तरह की यह पहली घटना है। हालांकि कुछ घंटों तक ठप रहने के बाद फिर से हवाई सेवा शुरू हो रही हैं।

NOTAM सिस्टम हुआ फेल

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय नियंत्रण प्रणाली के नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण उड़ानों के संचालन में देरी हो रही थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) प्रणाली जो पायलटों और अन्य उड़ान कर्मियों को खतरों या हवाई अड्डे की सुविधा सेवाओं में किसी भी बदलाव के बारे में सचेत करती हैं, अपनी नवीनतम अपडेट को प्रोसेस नहीं कर पा रही थी। इससे पायलटों और उड़ानकर्मियों को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिल पा रही थी। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कहना है कि देशभर में सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ है।

NOTAM सिस्टम क्या है?

NOTAM कोड लैंग्वेज होती है। आमतौर पर फ्लाइट के टेकऑफ के पहले यह जानकारी पायलट्स और क्रू मेंबर से फाइनल ब्रीफिंग में शेयर की जाती है। फिलहाल हवाई सिस्टम को रिस्टोर करने के प्रयास किए जा रहा है। एफएए ने एक बयान में कहा, "एफएए अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और सिस्टम को फिर से खोल रहे हैं। राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र प्रणाली में संचालन प्रभावित हैं।"

कल तक के लिए उड़ानें टाली गईं

Recommended Video

      Airplane Facts: अगर प्लेन उड़ाते समय पायलट को नींद आ जाए तो क्या होगा | वनइंडिया हिंदी *News

      इस तकनीकी खराबी को लेकर व्हाइट हाउस की भी प्रतिक्रिया आई है। प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पियरे ने ट्विटर पर लिखा है- ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी कुछ देर पहले प्रेसिडेंट जो बाइडेन से मिले। उन्होंने इस परेशानी के बारे में प्रेसिडेंट को जानकारी दी है। अब तक की जांच के आधार पर हम कह सकते हैं कि यह सायबर अटैक का मामला नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन ने इस मामले की पूरी और गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।

      धीरे-धीरे शुरू हो रहा यातायात संचालन

      ताजा अपडेट के मुताबिक सामान्य हवाई यातायात संचालन पूरे अमेरिका में धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रही है और ग्राउंड स्टॉप हटा लिया गया है। अमेरिका के फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "सामान्य हवाई सेना धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रही है। फ्लाइट क्रू को सुरक्षा जानकारी प्रदान करने वाली नोटिस टू एयर मिशन प्रणाली में रात में ख़राबी आई थी। विमानों के उड़ान से रोक हटा ली गई है। हम समस्या के कारणों की जांच कर रहे हैं।" हालांकि फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल होने में अभी काफी वक्त लग सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+