Trump Tariff: ट्रंप ने भारत को दी टैरिफ लगाने की धमकी, रूस ने दिया करारा जवाब, हो गई बोलती बंद!

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के रूस के साथ निरंतर व्यापार संबंधों पर की गई हालिया टिप्पणियों पर क्रेमलिन ने मंगलवार को कड़ा विरोध जताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जिसको लेकर क्रेमलिन ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है कि ट्रंप तिलमिला जाएंगे। क्रेमलिन ने इसे खुलकर दबाव की रणनीति बताते हुए "अवैध" बताया है।

हम ऐसे बयानों को नहीं मानते- रूस

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमें ऐसी कई धमकियां सुनने को मिलती हैं जो देशों को रूस से व्यापार संबंध तोड़ने को मजबूर करने का प्रयास हैं। हम ऐसे बयानों को कानूनी नहीं मानते हैं।"

Trump Tariff

सबके अपने हित देखने का हक- रूस

ट्रंप के रुख की कड़ी आलोचना करते हुए पेसकोव ने आगे कहा, "हमारा मानना है कि संप्रभु देशों को अपने व्यापारिक भागीदार चुनने का अधिकार है। उन्हें अपने देश के हितों में व्यापार और आर्थिक सहयोग के स्वरूप चुनने का भी हक है।"

ट्रंप ने क्या धमकी दी थी?

क्रेमलिन की यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा 31 जुलाई को 'ट्रुथ सोशल' पर किए गए एक पोस्ट के बाद आई थी। उस पोस्ट में उन्होंने भारत पर अनुचित व्यापारिक बाधाओं के लिए बड़ा टैरिफ लगाने का संकल्प लिया था। उनकी धमकी में रूसी कच्चे तेल की खरीद पर "अनिस्पेसिफाइड पेनल्टी" भी शामिल था।

हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब ट्रंप ने इस तरह धमकी भारत को दी हो। इसके पहले भी कई बार ट्रंप भारत पर अलग-अलग तरह से टैरिफ लगाने की बात करते हैं। लेकिन इस बार टैरिफ के साथ पेनल्टी का भी जिक्र है। साथ ही रूस से तेल खरीदने को लेकर भी ट्रंप ने गुस्सा दिखाया है। लेकिन रूस ने पुराने भरोसेमंद दोस्त की तरह खुलकर भारत का समर्थन किया है।

हम अपने हितों को देखेंगे- भारत

वहीं भारत ने ट्रंप की इन धमकियों को "अनुचित" करार दिया है और अपने आर्थिक हितों की रक्षा की बात कही है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका और भारत जो कि दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं हैं, उनके बीच व्यापारिक मतभेदों को और गहरा कर दिया है। याद रहे कि ये ट्रंप के कार्यकाल का सिर्फ पहला साल है जिसके अभी सिर्फ 7 महीने हुए हैं। अभी ट्रंप के पास तकरीबन सवा तीन का वक्त बाकी है। ऐसे में वे और क्या-क्या नया लेकर आते हैं, देखना होगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+