बाल्टीमोर ब्रिज से टकराए जहाज पर चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय, बड़ी संख्या में मौत की आशंका
Baltimore Bridge Accident: अमेरिका में बाल्टीमोर की ब्रिज से कंटेनर जहाज गंभीर रूप से टकरा गया। जिसके बाद बड़ा हादसा हो गया। जहाज से टकराने के बाद पुल पूरी तरह से ढह गया।
इस हादसे में 20 लोग पानी में बह गए। हादसे के वक्त पुल के ऊपर से कई कारें गुजर रही थीं। सभी कारें पानी में गिर गईं। बड़ी संख्या में लोगों की मौतें होने की आशंका है।

खास बात है कि इस जहाज को पूरी तरह से भारतीयों के चालक दल द्वारा संचालित किया जा रहा था। हादसे की पुष्टि शिपिंग कंपनी मेर्सक ने की है। जिन्होंने सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर जहाज को किराए पर लिया था। इसका नाम डाली था।
Wow, devastating. Major bridge in US city of Baltimore collapses after cargo ship hit it. pic.twitter.com/WQUJeIskTw
— Piers Morgan (@piersmorgan) March 26, 2024
दर्जनों कारें नदी में गिर गईं
बताया जा रहा है कि दर्जनों कारें नदी में गिर गईं। बाल्टीमोर तटरक्षक बल के अधिकारी मैथ्यू वेस्ट ने कहा कि मंगलवार की सुबह पुल के आंशिक ढहने की सूचना मिली थी। इसके बाद मैरीलैंड परिवहन प्राधिकरण ने पुल पर आवाजाही रोक दी है।
मालवाहक जहाज डाली 948 फीट लंबा है
तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा था। मालवाहक जहाज का नाम डाली है और वह 948 फीट लंबा है। यह जहाज बाल्टीमोर से कोलंबो श्रीलंका के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान जहाज फ्रांसिस स्कॉट पुल से जा टकराया।
बाल्टीमोर हार्बर में पानी का तापमान भी बेहद कम
राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन ने बताया कि बाल्टीमोर हार्बर में पानी का तापमान भी बेहद कम है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में वहां का पानी लगभग 48 डिग्री फ़ारेनहाइट या 9 डिग्री सेल्सियस है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार हाइपोथर्मिया 70 डिग्री फ़ारेनहाइट से नीचे किसी भी पानी के तापमान पर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- लाल सागर में बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद भारत आ रहा चीनी जहाज, हूती विद्रोहियों ने बनाया है निशाना












Click it and Unblock the Notifications