अलीबाबा में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, चेयरमैन और CEO की छुट्टी, जानिए किसे मिला मौका
डेनियल झांग अलीबाबा ग्रुप के CEO और चेयरमैन के साथ-साथ अलीबाबा की क्लाउड इंटेलिजेंस यूनिट के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन जोसेफ त्साई चेयरमैन का पद संभालेंगे।
चीनी तकनीकी दिग्गज कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड ने अपने टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव कर सबको चौंका दिया है। कंपनी ने मंगलवार को अचानक अपने सक्सेशन प्लान की घोषणा की।
अलीबाबा ने ऐलान किया है कि चेयरमैन और CEO डैनियल झांग जल्द ही अपना पद छोड़ देंगे। कंपनी ने सीईओ के रूप में डेनियल झांग की जगह ई-कॉमर्स एग्जीक्यूटिव एडी योंगमिंग वू को नया सीईओ बनाया है।

इसके साथ ही अब तक एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के पद पर काम कर रहे जोसेफ साई अब चेयरमैन का पद संभालेंगे। डेनियल झांग अलीबाबा ग्रुप के CEO और चेयरमैन पद के साथ-साथ अलीबाबा की क्लाउड इंटेलिजेंस यूनिट के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे।
डैनियल झांग अब सिर्फ क्लाउड इंटेलिजेंस ग्रुप पर फोकस करेंगे। डैनियल झांग ने इस बयान की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा कि यह उनके लिए पद छोड़ने का मुफीद वक्त है। डैनियल झांग साल 2015 में अलीबाबा के CEO बने थे। साल 2019 में झांग ने कंपनी के को-फाउंडर जैक मा को रिप्लेस कर चेयरमैन का पद संभाल लिया था।
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक अलीबाबा कोरोना के बाद से कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रही है। कंपनी के मार्केट शेयर में जहां गिरावट देखने को मिली है, वहीं कंपनी तेज ग्रोथ हासिल करने को लेकर भी संघर्ष कर रही है। यही वजह है कि कंपनी ने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव करने का फैसला किया है।
अलीबाबा में हुए ये बदलाव 10 सितंबर से प्रभावी होंगे। अलीबाबा ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि कंपनी को छह अलग-अलग यूनिट में रीस्ट्रक्चर किया जाएगा और हर एक यूनिट का अलग बोर्ड और CEO होगा।
चीन के हांग्जो में स्थित अलीबाबा चीन की सबसे प्रमुख प्रौद्योगिकी फर्मों में से एक है, जिसका व्यवसाय संचालन क्लाउड कंप्यूटिंग, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, मीडिया और मनोरंजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है।
अलीबाबा के शीर्ष नेतृत्व में ऐसे समय में बदलाव किया गया है जब कंपनी ने दोबारा मजबूत ग्रोथ हासिल करने के लिए एक छह-सूत्री रिस्ट्रक्चरिंग प्लान का ऐलान किया है। इस योजना के तहत कंपनी आने वाले समय में एक बार फिर मजबूत ग्रोथ हासिल करना चाहती है।
21 फरवरी 1999 को जैक मा की अगुवाई में 18 लोगों ने मिलकर अलीबाबा ग्रुप की स्थापना की थी। जैक मा चीन के हांगझाऊ प्रांत में अंग्रेजी के टीचर थे। शुरुआत से कंपनी के फाउंडर्स का ऐसा मानना था कि इंटरनेट की मदद से छोटी कंपनियां भविष्य में काफी शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं। अलीबाबा ग्रुप आज के समय में कई तरह के बिजनेस का परिचालन करता है। इसके अलावा अलीबाबा दुनियाभर की कंपनियों में निवेश करती है।












Click it and Unblock the Notifications