Jack Ma Missing: अलीबाब के फाउंडर जैक मा 2 महीने से हैं गायब, चीनी सरकार की आलोचना कर आए थे विवादों में
Jack Ma Missing: अलीबाब के फाउंडर जैक मा 2 महीने से हैं गायब, चीनी सरकार की आलोचना कर आए थे विवादों में
Alibaba Founder Jack Ma Suspected Missing for 2 Months: एशिया की सबसे अमीर शख्सियत और अलीबाब के फाउंडर जैक मा पिछले दो महीनों से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पिछले दो महीने से वो गायब हैं। जैक मा उस वक्त विवादों में आए थे जब उन्होंने अक्टूबर 2020 में चीनी सरकार की आलोचन की थी। कहा जा रहा है कि इसके बाद से जैक मा को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देख गए हैं। ये भी दावा किया गया है कि वो अपने टैलेंट शो 'Africa's Business Heroes' के फाइनल एपिसोड में भी नहीं दिखाई दिए हैं।

Recommended Video
जैक मा ने चीनी सरकार के बारे में क्या कहा था?
The Telegraph (UK) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जैक मा ने अक्टूबर में शंघाई में दिए एक भाषण में देश के फाइनेंशियल रेगुलेटर्स और राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों की आलोचना की थी। जैक मा ने सिस्टम में सुधारों की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने ग्लोबल बैंकिंग रेगुलेशन को ''बुजुर्गों का क्लब'' बताया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से जैक मा किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए हैं।
जैक मा की इस आलोचना के बाद चीन की शी जिनपिंग की सरकार ने नवंबर 2020 में जैक मा के एंट ग्रुप के 37 बिलियन डॉलर के आईपीओ को निलंबित कर दिया था।
अलीबाब के शेयरों में दर्ज की गई गिरावट
इतना ही नहीं चीनी सरकार ने जैक मा की फाइनेंशियल टेक कंपनी, एंट ग्रुप को भी अपने परिचालन को वापस लेने का आदेश दिया था। चीन की सरकार ने जांच पूरी होने तक जैक मा को चीन में ही रहने का आदेश दिया था।
क्रिसमस के एक दिन पहले 24 दिसंबर 2020 को बीजिंग ने अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग में एंटी-मोनोपॉली जांच भी शरू की थी। इसके बाद से ही अलीबाबा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे चीन के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में जैक मां तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
अलीबाबा के प्रवक्ता ने कहा, "एक शेड्यूल की वजह से जैक मा अब इस साल की शुरुआत (2020) में अफ्रीका के बिजनेस हीरोज के फिनाले जज पैनल का हिस्सा नहीं बन सके थे।''
अरबपति जैक मा मा चीन के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। हाल के वर्षों में संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक चैरिटी गतिविधियों के लिए उनके कामों ने चीन की ग्लोबल छवि को सुधारा है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications