स्पेन से लापता होने के 6 साल बाद फ्रांस में मिला ब्रिटिश बच्चा, बिना किसी मदद के कैसे रहा इतने दिन?

करीब 6 साल पहले ब्रिटिश बच्चा एलेक्‍स बैटी छुट्टियों के दौरान लापता हो गया था उसे इस स्पताह फ्रांस से बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि एलेक्स सुरक्षित रूप से यूके वापस आ गया है।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलेक्स बैटी सिर्फ 11 साल का था जब वह 2017 में स्पेन में छुट्टियों के दौरान लापता हो गया था। छह साल बाद, एलेक्स को इस हफ्ते दक्षिणी फ्रांस के एक पहाड़ी इलाके टुलुज में एक डिलीवरी ड्राइवर ने पैदल चलते हुए देखा था।

Alex batty Returns

डिलीवरी ड्राइवर फैबियन एकिडिनी ने जब एलेक्स के बारे में उससे पूछा तो उसने बताया कि वह चार दिनों से पैदल चल रहा है। वह पहाड़ों के रास्तों से होकर आ रहा है। इसके बाद डिलीवरी ड्राइवर ने फेसबुक की मदद से एलेक्‍स की दादी से संपर्क किया और उन्‍हें जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस की मदद से एलेक्‍स की ब्रिटेन वापसी हो पाई। एलेक्स के आगमन की घोषणा करते हुए, ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के मैट बॉयल ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि एलेक्स अब छह साल बाद यूके में अपनी सुरक्षित वापसी कर चुका है।"

बैटी 2017 में अपनी मां और नाना के साथ स्पेन में छुट्टियां मनाने के दौरान गायब हो गया था। टूलूज़ के सहायक अभियोजक एंटोनी लेरॉय के अनुसार, जब उसकी मां ने बताया कि वह फिनलैंड जा रही है, तो एलेक्स ने भागने का फैसला किया था।

17 वर्षीय एलेक्‍स अब अपनी नानी सुसान कारुआना के पास लौट आया है जिसे ब्रिटिश न्याय प्रणाली ने कथित तौर पर उसकी मां मेलानी बैटी द्वारा अपहरण करने से पहले उसकी कस्‍टडी सौंपी थी।

एलेक्स ने फ्रांस में जांचकर्ताओं को बताया कि फ्रांस आने से पहले, उसने मोरक्को में समय बिताया था। वह पिछले छह वर्षों से "खानाबदोश" जीवन जी रहा था। जांचकर्ताओं से बातचीत में किशोर ने खुलासा किया कि वह कभी भी एक ही जगह पर कई महीनों से ज्यादा नहीं रुका।

एलेक्स ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह "बगीचों और खेतों" से भोजन ढूंढने के लिए रात में इधर-उधर घूमता था, ताकि उसे देखा न जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+