Alaska Summit: 'हर हफ्ते 5-7 हजार लोगों की मौत रोकने की तैयारी', पुतिन से मिलने के बाद ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा?

Trump-Putin Alaska Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दोनों नेताओं के बीच "सकारात्मक और उत्पादक" बातचीत हुई है। ट्रंप का दावा है कि अगर समझौता हो जाता है तो हर हफ्ते 5 से 7 हजार लोगों की जान बच सकती है।

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हम हजारों लोगों को मरने से रोकने जा रहे हैं और पुतिन भी यही चाहते हैं। हम हर हफ्ते 5,000-7,000 लोगों की मौत को रोकने जा रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन कुछ अहम बिंदुओं पर अब भी बातचीत जारी है।

Trump-Putin Alaska Summit

पुतिन बोले- यूक्रेन युद्ध की जड़ खत्म करना ही स्थायी शांति का रास्ता

पुतिन ने कहा कि उनकी बातचीत का केंद्रबिंदु यूक्रेन में जारी जंग रही। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अगर स्थायी और लंबे समय तक चलने वाला समझौता चाहिए, तो युद्ध की असली वजहों को खत्म करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किन वजहों का जिक्र कर रहे हैं।

यूरोपी नेताओं को चेतावनी- शांति वार्ता में दखल न दें: पुतिन

पुतिन ने यूरोपी देशों को चेतावनी दी कि वे शांति वार्ता में हस्तक्षेप से बचें। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि यूक्रेन और यूरोपी देश इसे समझेंगे और बातचीत में कोई रुकावट नहीं डालेंगे। हमें भरोसा है कि वे पर्दे के पीछे बैठकर प्रगति रोकने की कोशिश नहीं करेंगे।"

ट्रंप बोले- पुतिन के साथ बैठक उम्मीद से ज्यादा उपयोगी साबित होगी।

ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही नाटो और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी इस बातचीत की जानकारी साझा करेंगे। ट्रंप ने माना कि अभी "अंतिम डील" नहीं हुई है, लेकिन आगे बढ़ने के पूरे आसार हैं।

ट्रंप ने पुतिन के साथ अपने रिश्तों को हमेशा अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अब तक की बैठकें महत्वपूर्ण रही हैं और आगे भी उम्मीद है कि ठोस नतीजे निकलेंगे।

आखिर में ट्रंप ने कहा - "कुछ मुद्दे छोटे हैं, लेकिन एक बहुत बड़ा मुद्दा है जिस पर जल्द ही सहमति बनने की संभावना है। हमने बड़ी प्रगति की है और उम्मीद है कि यह बैठक सबसे ज़्यादा उपयोगी साबित होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+