अलास्का में 8.2 की तीव्रता से भूकंप के झटके, अमेरिकी तट, कनाडा में सुनामी की चेतावनी जारी
जूनो। अलास्का में 8.2 की तीव्रता से भूकंप के तगडे झटके महसूस किए गए है। अलास्का में मंगलवार को आए भूकंप के बाद अमेरिका का पश्चिमी तट, हवाई और कनाडा समेत अलास्का में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इन तेज भूकंप के झटकों से अभी तक कोई हताहत की खबर नही आयी है, लेकिन सुनामी अलर्ट के बाद लोगों को घरों के बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है। यूएस जियोलॉजी सर्वे के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9:31 बजे भूकंप के झटके लगे।

भूकंप के तेज झटकों के बाद लोगों के समुद्र किनारे टहलने के लिए मना किया है। यूएन नेशनल वेदर सर्वे के अनुसार, पूरे कैलिफोर्निया, ब्रिटिश कोलंबिया तट और अलास्का को सुनामी के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
पिछले रविवार (21 जनवरी, 2018) को में चिली में तेज भूकंप के तेज झटकों ने आस-पास के देशों को भी हिला कर रख दिया था। इस 6.7 तीव्रता वाले भूकंप से पेरू और बोलीविया में झटके महसूस किए गए थे। यूएस जियॉलोजी सर्वे के अनुसार, चिली में आए भूकंप से पेरू का पूरा उत्तरी क्षेत्र हिल गया था।












Click it and Unblock the Notifications