अमेरिका पर विनाशकारी हमले कर सकता है अलकायदा: इंटेलीजेंस

Al Qaeda wants attack on America again: Intelligence officer
न्‍यूयॉर्क। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में कुख्‍यात हुआ आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा अल नस्र फ्रंट अमेरिका पर विनाशकारी हमले कर सकता है। अमेरिकी इंटेलीजेंस के प्रमुख जेम्‍स क्‍लैपर का कहना है कि यह संगठन यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका के युवकों को प्रशिक्षित कर उनके देश वापस भेज रहा है।

क्‍लैपर ने अमेरिका को आगाज करते हुए बताया कि यह हमारे लिए नया खतरा है, उनके अनुसार यमन के अलकायदा लड़ाके अमेरिका पर हमला करने के लिए तैयार है। वहीं सीरिया में लड़ाकों की संख्‍या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसके कारण यह अरब देश आज अव्‍यवस्‍था का शिकार है, उनका दावा है कि सीरिया के एक लाख, दस हजार विद्रोहियों में से करीब 26000 आतंकवादी हैं, ये अलग अलग 50 देशों के लोग हैं, जो सीरिया सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहे है।

जेम्‍स क्‍लैपर कहना है कि अल नस्र अमेरिका पर हमले की फिराक में है, यह बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा सके इसके लिए संगठन अमेरिकी युवाओं को भी प्रशिक्षण दे रहा है। गौर हो कि आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद माना जा रहा था कि अलकायदा कमजोर हो गया है लेकिन अलकायदा कई नये संगठनों से जुड़कर आतंकियों को तैयार कर रहा है।

अलकायदा और स्‍थापित हो रहे संगठनों को चरमपंथियों का समर्थन मिल रहा है, जो कि अमेरिका और अन्‍य यूरोपीय देशों के लिए खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+