अलकायदा के आतंकियों ने इस इस्लामिक देश में की 200 लोगों की हत्या, लगा दिया लाशों का ढेर, 140 से ज्यादा घायल
Burkina Faso: अल-कायदा से जुड़े एक आतंकवादी समूह, जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (JNIM) ने मध्य बुर्किना फासो में 200 से ज्यादा लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है और कम से कम 140 से ज्यादा लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है।
यह हमला शनिवार को बार्सालोघो क्षेत्र में हुआ है, जो रणनीतिक शहर काया से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में है, जिसके बारे में विश्लेषकों का कहना है, कि यह राजधानी औगाडौगू की रक्षा करने वाली आखिरी खड़ी सेना का घर है।

बुर्किना फासो में आतंकियों का कहर
रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों ने उस वक्त हमला बोला, जब कई टीमें सुरक्षा चौकियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई खाइयों को खोद रहे थे। आतंकियों ने लोगों अचानक से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमले के बाद कई सैनिक लापता हो गए और हमलावर हथियार और एक सैन्य एम्बुलेंस के साथ फरार हो गये।
सेनेगल के डकार से रिपोर्टिंग करते हुए अल जजीरा के निकोलस हक ने कहा है, कि जेएनआईएम ने हमले के बाद के भयानक वीडियो पोस्ट किए हैं। उन्होंने कहा है, कि "हमने देखा कि पुरुष, महिलाएं और बच्चे उन खाइयों में लेटे हुए हैं जिन्हें वे खुद खोद रहे थे। असल में, वे सामूहिक कब्रों में बदल गई हैं।"
उन्होंने कहा है, कि क्षेत्र के अस्पताल ने हमले में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए काया से डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को बुलाया है। हक ने कहा, कि बुर्किना फासो की सेना को शुक्रवार को पता था, कि हमला होने वाला है और उन्होंने लोगों से खाइयां खोदने के लिए कहा था, ताकि सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अलजजीरा के रिपोर्टर ने कहा है, कि "यह बुर्किना फासो की सेना की हताशा को दर्शाता है, जिन्होंने अल-कायदा से जुड़े सशस्त्र समूहों के हाथों अपने आधे क्षेत्र पर नियंत्रण खो दिया है।"
बुर्किना फासो ने फ्रांस जैसे पश्चिमी देशों के साथ अपने संबंध तोड़ लिए हैं, जो देश की सुरक्षा बलों को आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियान में मदद कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है और देश के आधे हिस्से पर आतंकवादियों का कब्जा हो चुका है।
हाल ही में सरकार ने रणनीतिक रूप से समर्थन करने के लिए रूसी भाड़े के लड़ाकों की मदद मांगी है, और उसने कुछ हमलों को रोकने में भी मदद की है। लेकिन, उस मदद के बावजूद, ऐसा लगता है कि ये हमले राजधानी के और करीब होने लगे हैं। उन्होंने कहा, कि देश के सैन्य नेता, जो 2022 में तख्तापलट करके सत्ता में आए थे, उन्हें सशस्त्र समूहों के खिलाफ लड़ाई के तरीके से असंतोष के कारण कई तख्तापलट के प्रयासों का सामना करना पड़ा है।
आपको बता दें, कि बुर्किना फासो में एक दशक से भी ज्यादा समय से सशस्त्र समूहों ने हजारों लोगों की हत्या की है और दो मिलियन से ज्यादा लोगों को विस्थापित कर दिया है। यह देश हाल ही में नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल (NRC) की दुनिया के सबसे उपेक्षित विस्थापन संकटों की सूची में सबसे ऊपर है। NRC के मुताबिक, पिछले साल हिंसा में 8,400 से ज्यादा लोग मारे गए, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी संख्या है।












Click it and Unblock the Notifications