लादेन के घर से मिली चिट्ठी : तो इसलिए ISIS को अलग किया था अलकायदा ने

अलकायदा के प्रमुख रह चुके ओसामा बिन लादेन के घर से मिले एक कागजात में यह पाया गया है कि लाखों लोगों की जान लेने वाले अलकायदा संगठन ने आईएसआईएस को इसके हद से ज्यादा खतरनाक बनने और क्रूर होने की वजह से अलग कर दिया था।
पाक में लादेन के घर से मिली चिट्ठी
पाकिस्तान में बने लादेन के घर से मिला यह कागजात एक प्रकार से विश्व भर के देशों के लिए चेतावनी की तरह है। उसमें बताया गया है कि इस्लामिल आतंकियों का यह संगठन दुनिया भर में इस हद तक निर्मम तरीके से क्रूरता बरसाने में सक्षम हैं कि अल कायदा ने भी उससे संबंध रखना सही नहीं समझा। आईएसआईएस के आतंकी आम लोगों पर भी कहर ढ़ाने से परहेज नहीं करते।
यह कागजात, लादेन के एक उच्च अधिकारी द्वारा लिखी हुई है, जिसमें आईएसआईएस के कुछ खतरनाक कामों का बखान किया गया है। उनके अनुसार सुन्नियों का यह इस्लामिक समूह अपने कैमिकल हथियारों में क्लोरिन गैस का उपयोग करता है, गले काटना, सूली पर चढ़ा देना, मस्जिदों को बम से उड़ाना और चर्च में जनसंहार करने जैसे खतरनाक कदम भी उठाता है।
ISIS के कब्जे में ग्रेट ब्रिटेन से बड़ा क्षेत्रफल
आज आईएसआईएस खुद में मजबूत आतंकी संगठन बन कर इराक में हाहाकार मचाए है। फिलहाल, आईएसआईएस के ग्रेट ब्रिटेन के क्षेत्रफल से ज्यादा इलाका पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। इस अति-रूढ़िवादी सोच वाले इस्लामिक संगठन में 6 मिलियन से भी ज्यादा लोग शामिल हैं। जो कि आयरलैंड और डेनमार्क की जनसंख्या से भी ज्यादा है।
अबु-बकर-अल-बगदादी द्वारा शुरु किया गया सुन्नियों का इस्लामिक संगठन अब आर्थिक रूप से बेहद मजबूत है। वहीं, कई अन्य आतंकी संगठन भी इसमें आकर शामिल होने लगे हैं। यहां तक की कई विदेशी इस्लामिक आतंकी भी इससे जुड़ रहे हैं। आज इराक के काफी बड़े क्षेत्र के साथ साथ इनके कब्जे में कई तेल के कुएं भी है।












Click it and Unblock the Notifications