अलकायदा ने ISIS से की अपील, 'ब्रिटिश बंधक' को छोड़ दो

बेरूत। आतंकी संगठन अलकायदा ने आईएसआईएस से ब्रिटिश बंधक एलन हेनिंग को रिहा करने की अपील की है। अलकायदा के अनुसार हेनिंग ने मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत सेवा की है और वह बेकसूर है।

british

गौरतलब है कि आईएसआईएस ने पिछले एक महीने में दो अमेरिकी पत्रकार और एक ब्रिटिश नागरिक का सिर कलम कर वीभत्स हत्या की है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को आतंकियों ने एक और ब्रिटिश नागरिक का सिर कलम करने की धमकी दी है। आतंकियों ने कैमरन को धमकी दी है कि यदि उसने अमेरिका का साथ नहीं छोड़ा तो ब्रिट नागरिक एलन हेनिंग का सिर कलम कर दिया जाएगा।

वहीं, अमेरिका में 9/11 जैसा भयानक हमले कर दुनिया को दहलाने वाले अलकायदा ने आईएस आतंकियों से एलन को छोड़ने की अपील की है। आपको बता दें, कभी अलकायदा की शाखा रहे आईएसआईएस को फिलहाल दुनिया का सबसे ताकतवर आतंकी संगठन माना जा रहा है। यहां तक अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और जेम्स कैमरन भी बयान दे चुके हैं कि आईएस अन्य आतंकी संगठनों से कहीं ज्यादा व्यस्थित और मजबूत है।

अलकायदा ने खुद से अलग किया था ISIS को

वहीं, दुनिया भर में अपनी क्रूरता के लिए निंदनीय आईएस को अलकायदा ने खुद से इसीलिए अलग कर दिया था, क्योंकि आईएस नरसंहार और सिर कलम जैसे जघन्य वारदातों को अंजाम देने में विश्वास रखता था।

इंग्लैंड में रहने वाले एलन हेनिंग एक टैक्सी ड्राइवर हैं। पिछले साल दिसंबर में एलन मुस्लिमों के बुरे होते हालातों को देखते हुए सीरिया आ गया था और उसने रिफ्यूजियों की बहुत सेवा की थी। यहां तक की एलन किसी सरकारी संगठन से नहीं जुड़ा हुआ है, बल्कि उसने एक मुस्लिमों के गैर-सरकारी संस्थान के साथ काम किया है। जानकारी के अनुसार, एलन को आईएस पूर्व सीरिया के शहर रक्का में ले आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+