Sudan Civil War: सूडान में सेना और RSF की लड़ाई जारी, एयर स्ट्राइक में 22 लोगों की मौत

सूडान में दो प्रतिद्वंदी जनरलों में संघर्ष जारी है। इसी बीच सूडानी सेना के हवाई हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं। इस हवाई हमले में कई लोग घायल भी हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि सूडानी सेना का यह हवाई हमला शनिवार सुबह राजधानी खार्तूम के नील नदी के तट पर ओमडुरमान के दार एस सलाम जिले पर हुआ। आपको बता दें कि सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल अप्रैल से राजधानी खार्तूम पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 Airstrike kills at least 22 people

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक खार्तूम राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शनिवार के हवाई हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं, जबकि अर्ध सैनिक बल का दावा है कि सूडानी सेना के हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए हैं।
अर्धसैनिक बल समूह ने एक बयान में कहा कि सूडानी सेना की एयरस्ट्राइक में आम घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि सूडानी सेना (SAF) और अर्धसैनिक बल (RSF) के बीच लगातार हिंसा ने सूडान में बेहद खराब स्थिति पैदा कर दी है। अक्टूबर 2021 में सूडानी सेना और अर्धसैनिक बल ने मिलकर तख्तापलट किया था।

इसके बाद दोनों ने एक नागरिक सरकार के गठन का समझौता किया था। अब तक इन दोनों के द्वारा ही सरकार चल रही थी लेकिन सरकार की असली कमान सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतेह अल बुरहान के हाथों में है।

डान में मुख्य विवाद सेना और अर्धसैनिक बल 'RSF' के विलय को लेकर है। RSF के सेना में विलय के बाद बनने वाली नई सेना का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर सहमति नहीं बन पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+