वाशिंगटन के एयरस्पेस में घुसपैठ, बंद किया गया व्हाइट हाउस
वॉशिंगटन। दुनिया के सुरक्षित आवास माने जाने वाले अमेरिका के व्हाइट हाउस में मंगलवार उस समय खलबली मच गई, जब किसी अज्ञात विमान ने वॉशिंगटन डीसी के प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसपैठ कर दी। एनबीसी की खबर के मुताबिक एयरस्पेस वॉयलेशन खबर मिलने के बाद फाइटर जेट्स को तैनात कर दिया गया है। यही नहीं व्हाइट हाउस का नॉर्थ लॉन क्लीयर कर दिया गया है साथ ही आस-पास के इलाके में यातायात को भी रोक दिया गया है।

इसके अतिरिक्त विमान को रोकने के लिए वायु सेना के जेट को काम पर लगा दिया गया। हालांकि, विमान से किसी तरह का खतरा ना होने की बात सामने आने के बाद व्हाइट हाउस के आसपास के इलाके को फिर से खोल दिया गया। इस घटना के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक वाशिंगटन डीसी वहां की सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर है।
एक अधिकारी ने बताया कि, यूएस की कैपिटल पुलिस ने सुबह 8:30 बजे के बाद संभावित खतरे की सूचना भेजी। इसके बाद लोगों को बाहर निकलने के लिए आदेश जारी किया गया। हालांकि, करीब 30 मिनट बाद लोगों को वापस जाने दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications