इटली में एयरलाइन कर्मचारियों की हड़ताल से फंसे लाखों यात्री, भारतीय टूरिस्टों को भी उठानी पड़ रही परेशानी

यूरोपीय देश इटली में हवाईअड्डे और एयरलाइन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सैकड़ों उड़ानें रोक दी गई हैं। अकेले इटली में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों, लगभग 1,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। सिर्फ रोम में हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ाने रोकी गई हैं।

ऐसे में लाखों यात्री तेज गर्मी के मौसम में यूरोप में फंसे हुए हैं। इटली में कर्मचारियों के हड़ताल का प्रभाव बाकी जगहों पर पड़ रहा है। लगभग 250,000 यात्री दुनिया के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक में फंसे हुए थे।

airline staff strike in Italy

वहीं, इस हड़ताल की वजह से इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली उड़ानों समेत फ्रैंकफर्ट होकर दिल्ली आने वाली उड़ानें निरस्त हो गई हैं। दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों को आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर ही खुले में रातें बितानी पड़ रही है।

इस दौरान किसी को पानी की बोतल देकर बहलाया जा रहा है तो किसी को हर्जाने के रूप में महज डेढ़ हजार रुपए (15 यूरो) ही वापस किए जा रहे हैं। इटली के परिवहन मंत्री माटेओ साल्विनी ने हड़ताल करने वाले लोगों से कॉमन सेंस का इस्तेमाल का आह्वाहन किया है।

उन्होंने कहा कि लाखों नागरिक और पर्यटक फंसे हुए हैं और उनका नुकसान हो रहा है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये कमर्चारी पिछले कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति के 6 साल बाद एक नए सामूहिक कॉन्ट्रैक्ट की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+