रूस में विमान क्रैश, फ्लाइट में सवार सभी 55 यात्री और 7 क्रू मेंबर सहित 62 की मौत
नई दिल्ली। एक दुखद खबर है...दुबई से उड़ा एक यात्री विमान शुक्रवार देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर रूस में क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 55 यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे का कारण कम विजिबिलिटी बताया जा रहा है।
ANI की खबर के मुताबिक 55 यात्रियों वाला बोइंग-737 विमान दक्षिणी रूस के रोस्तोव ऑन डॉन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी यात्रियों की क्रू मेंबर समेत मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विमान में 7 क्रू मेंबर थे।यह विमान दुबई आधारित एक विमाननन कंपनी का था।













Click it and Unblock the Notifications