स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर बिल्डिंग से टकराई दिल्ली से उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। एयर इंडिया की एक फ्लाइट के यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए जब विमान एक इमरात से जा टकराई। गनीमत रही कि इस घटना में फ्लाइट को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और उसमें सवार कुल 179 यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई। घटना स्टॉकहोम एयरपोर्ट की है। जानकारी के मुताबिक स्टॉकहोम पुलिस के अनुसार घटना सुबह 5:45 बजे हुई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फ्लाइट के आसपास राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों वहां पहुंचीं थीं।

जानकारी के मुताबिक 'दिल्ली से स्टॉकहोम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-167 को एयरपोर्ट के टर्मिनल-5 पर उतरना था लेकिन यह रनवे से 50 मीटर की दूरी पर ही विमान इमारत से टकरा गया। घटनास्थल की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें विमान का बायां विंग बिल्डिंग में फंसा नजर आ रहा है। साथ ही कुछ पुलिस की गाड़ियां और फायर ब्रिगेड के ट्रक भी विमान के पास ही देखे जा सकते हैं। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।'हादसे के बाद सभी यात्रियों को एयर इंडिया के दूसरे विमान में शिफ्ट करवाया गया और कॉकपिट क्रू को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
आपको बता दें कि पिछले महीने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल की दीवार से टकरा गया था। हालांकि, पायलट को इसका पता नहीं चल पाया और विमान करीब चार घंटे तक उड़ान भरता रहा। बाद में अधिकारियों ने पायलट को विमान के टकराने की जानकारी देकर एहतियातन मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications