Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Air India के साथ बड़ा हादसा टला, नेपाल में हवा में दूसरी फ्लाइट टकराने से बचा विमान

Air India फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बची। नेपाल में हवा में दूसरे विमान के साथ टक्कर होने की सूरत में बड़ी जनहानि हो सकती थी, लेकिन हादसा टल गया। एअर इंडिया पायलट निलंबित हो सकते हैं। जानिए पूरा मामला

Air India

Air India की फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बची। रिपोर्ट्स के अनुसार Nepal Airlines के विमान के साथ टकराव टला है। खबरों के मुताबिक नेपाल के एयरस्पेस में दो विमानों की टक्कर टलने से बड़ा विमान हादसा टल गया। प्लेन क्रैश होने की सूरत में कई लोगों की जान खतरे में पड़ने की आशंका थी, लेकिन समय रहते दोनों विमान हवा में टकराने से बच गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पायलट की समझदारी से टला हादसा

नेपाल में आपदा टलने के बारे में जी न्यूज की रिपोर्ट में समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया गया, एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस का विमान हवा में लगभग टकराने वाला था, लेकिन खुशकिस्मती और पायलट की सूझबूझ के कारण हादसा टल गया।

सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में, अधिकारियों पर गिरी गाज

इस रिपोर्ट के अनुसार हादसा शुक्रवार, 24 मार्च को होने वाला था। बड़ी दुर्घटना टल जाने के बाद नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) ने हवाई यातायात नियंत्रक के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बीच हवा में विमानों की टक्कर की आशंका और फ्लाइट में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डालने के लिए दोनों अधिकारियों पर गाज गिरी है। अधिकारियों ने 26 मार्च को जारी बयान में कहा कि चेतावनी प्रणाली ठीक से काम कर रहा था। इसलिए दोनों पायलट सतर्क हो गए। समय पर कार्रवाई के कारण आपदा को टाला जा सका।

कितनी ऊंचाई पर टकराने वाले थे विमान

रिपोर्ट के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से नेपाल की राजधानी काठमांडू लौट रहा नेपाल एयरलाइंस का विमान करीब 15000 फीट की ऊंचाई पर था। नई दिल्ली से काठमांडू जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट 19,000 फीट की ऊंचाई पर थी और लैंडिंग के लिए धीरे-धीरे नीचे आ रही थी। बीच हवा में दोनों विमानों के बीच केवल चार हजार फीट का अंतर होने और एक ही एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कारण दोनों विमान लगभग टकराने की स्थिति में आ गए थे।

तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) के प्रवक्ता ने कहा कि रडार पर दोनों विमान बेहद करीब दिखे। ऐसे में नेपाल एयरलाइंस का विमान 7,000 फीट नीचे उतर गया। विमानों की टक्कर टलने के बाद नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। सीएएएन ने उन दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जो दोनों उड़ानों के समय कंट्रोल रूम के प्रभारी थे।

पायलट-इन-कमांड ने अपनी गलती मानी

सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला के मुताबिक, "नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने ड्यूटी में 'लापरवाही' के लिए हवाई यातायात नियंत्रक विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।" सीएएएन ने उसी दिन काठमांडू में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद चालक दल से पूछताछ भी की। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट-इन-कमांड ने भी अपनी गलती स्वीकार की और इसके लिए माफी मांगी।

एअर इंडिया पायलट पर बैन लगेगा?

इसके अलावा, सीएएएन ने घटना के समय एअर इंडिया का विमान उड़ा रहे पायलटों पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया है। इस संबंध में भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए-इंडिया) को लिखा गया है। सीएएएन ने फैसले के बारे में भारतीय आयोग को लिखा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+