116 लोगों के साथ अल्जीरिया का विमान AH-5017 हुआ रडार से गायब

एयर अल्जीरी का एक विमान एएच-5017 उड़ान भरने के 50 मिनट के बाद रडार से गायब हो गया। यह विमान 110 लोगों को लिए बुरकिना फासो के वागाडुगू से अल्जीरिया की राजधानी अल्जियर्स जा रही थी। इसमें 6 क्रू स्दस्य भी शामिल थे। अंतिम बार विमान को भारत के समय के अनुसार देर रात 1.50 मिनट पर रडार पर देखा गया था। उस वक्त विमान पश्चिमी अफ्रीका के पास था। सही समय के अनुसार विमान को सुबह पांच बजे ही अल्जियर्स पहुंच जाना था।
जानकारी के मुताबिक, खराब दृश्यता की वजह से विमान को मार्ग बदलने के लिए कहा गया था। जिसके बाद से ही विमान रडार से गायब हो गया।
स्पैनिश प्राइवेट एयरलाइन कंपनी ने जानकारी दी है की एयर एल्जीरी के विमान से अब उनका संपर्क टूट चुका है। लिहाजा, एयर अल्जीरी ने अपने इमरजेंसी प्लान के तहत प्रक्रिया शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications