'ये अपनी ही बोलता है, इसे उठा लो...' - वुसत का ब्लॉग
आज हमारा सियासत वियासत पर बतियाने का बिलकुल भी मन नहीं है. लिहाज़ा हम आपको ज़बरदस्ती तीन नज़्मे सुनाएंगे.
पहली नज़्म अहमद फ़रहाद की है, दूसरी अक़ील अब्बास जाफ़री की है और तीसरी नज़्म हबीब जालिब मरहूम की है.
और इन तीनों नज़्मों को हम दक्षिण एशियाई लोग ही अच्छे से समझ कर इसका मज़ा ले सकते हैं.
अहमद फ़राद की पहली नज़्म सुनिए-
ये अपनी मर्ज़ी से सोचता है इसे उठा लो
उठाने वालों से कुछ जुदा है इसे उठा लो
वो बेअदब इससे पहले जिन्हें उठा लिया था
ये उनके बारे में पूछता है इसे उठा लो
इसे बताया भी था कि क्या बोलना है, क्या नहीं बोलना
मगर ये अपनी ही बोलता है, इसे उठा लो
जिन्हें उठाने पे हमने बख़्शे मकामों खिलत
ये उन सयानों पे हंस रहा है, इसे उठा लो
ये पूछता है कि ये अमन ये आमा का मसला क्यूं
ये अमन ऐ आमां का मसला है, इसे उठा लो
इसे कहा था जो हम दिखाएं बस उतना देखो
मगर ये मर्ज़ी से देखता है, इसे उठा लो
सवाल करता है ये दीवाना हमारी हद पे
ये अपनी हद से गुज़र गया है इसे उठा लो
https://www.youtube.com/watch?v=Loc7lPUBzvs
अब्बास जाफ़री की दूसरी नज़्म
पहले शहर को आग लगाएं नामालूम अफ़राद (लोग)
और फिर अमन के नगमें गाएं नामालू अफ़राद
लगता है इंसान नहीं है कोई छलावा हैं
सब देखें और नज़र ना आएं नामालूम अफ़राद
हम सब ऐसे शहर ए नापुर्सा के वासी है
जिसका नज़्मों नष्ट चलाएं नामालूम अफ़राद
लगता है कि शहर का कोई वाली ना वारिस
हर जानिब बस धूम मचाएं नामालूम अफ़राद
पहले मेरे घर के अंदर मुझ को क़त्ल करें
और फिर मेरा शोग मनाएं नामालूम अफ़राद
इनका कोई नाम ना मसलक और ना कोई नस्ल
काम से बस पहचाने जाएं नामालूम अफ़राद
शहर में जिस जानिब भी जाएँ एक ही मंज़र हैं
आगे पीछे, दायें-बायें, नामालूम अफ़राद
https://www.youtube.com/watch?v=EkzICrcMlTM
हबीब जालिब की तीसरी नज़्म
मैंने उससे ये कहा
ये जो दस करोड़ हैं
जेहल का निचोड़ हैं
इनकी फ़िक्र सो गई
हर उम्मीद की किस
ज़ुल्मतों में खो गई
ये खबर दुरुस्त है
इनकी मौत हो गई
बे शऊर लोग हैं
ज़िन्दगी का रोग हैं
और तेरे पास है
इनके दर्द की दवा
मैंने उससे ये कहा
तू ख़ुदा का नूर है
अक्ल है शऊर है
क़ौम तेरे साथ है
तेरे ही वज़ूद से
मुल्क की नजात है
तू है मेहरे सुबहे नौ
तेरे बाद रात है
बोलते जो चंद हैं
सब ये शर पसंद हैं
इनकी खींच ले ज़बाँ
इनका घोंट दे गला
मैंने उससे ये कहा
जिनको था ज़बाँ पे नाज़
चुप हैं वो ज़बाँ-दराज़
चैन है समाज में
वे मिसाल फ़र्क है
कल में और आज में
अपने खर्च पर हैं क़ैद
लोग तेरे राज में
आदमी है वो बड़ा
दर पे जो रहे पड़ा
जो पनाह माँग ले
उसकी बख़्श दे ख़ता
मैंने उससे ये कहा
वुसत के ये ब्लॉग भी पढ़ें-
- 'उधार में सांप भी मिल जाए तो हम ना नहीं करते'
- 'संयुक्त राष्ट्र गालम गलौच ट्रॉफ़ी’ का सही हक़दार कौन?
- पप्पू सत्ता के परचे में पास होगा या फेल!
- गुरमेहर के नाम पाकिस्तान से आई चिट्ठी
- 'इंसाफ अंधा ही नहीं, बहरा और गूंगा भी चलेगा'
- 'भोजन जितना बासी, उतना ही एंटीबायोटिक'
- कोई कहेगा तुग़लक़ बेवकूफ बादशाह था?
- 'लॉटरी लगे तो एलओसी भी कुछ न बिगाड़ पाएगी'
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)












Click it and Unblock the Notifications