बिजनेसमैन के बेटे ने हनीमून पर खर्च कर दिए 8 करोड़ रु.
ब्रिटेन के बिजनेसमैन महमूद कमानी के बेटे कमानी अदम ने अपने हनीमून पर 3 हफ्तों के भीतर 8 करोड़ रुपए खर्च कर दिया।
Recommended Video

नई दिल्ली। अक्सर शादी में होने वाले लाखों- करोड़ रूपए का उस शादी को चर्चा का विषय बना देता है। लोग शादी मेंअपनी हैसियत और कई बार इससे भी ऊपर उठकर खर्च कर देते हैं। इन दिनों ब्रिटेन की एक शादी इंटरनेशनल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी भारतीयमूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन के बेटे की। इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। 3 दिनों तक शादी का फंक्शन चला।अब शादी के बाद इस कपल के हनीमून को लेकर चर्चा हो रही है।

हनीमून में खर्च किए 8 करोड़ रुपए
ब्रिटेन के बिजनेसमैन महमूद कमानी के बेटे कमानी अदम ने अपने हनीमून पर 3 हफ्तों के भीतर 8 करोड़ रुपए खर्च कर दिया। अदम ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड शरलॉट मैकहेल से लेक कोमो में शादी की। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे, जहां उन्होंने 3 हफ्तों के भीतर 8 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

लैविश शादी के बाद लग्जरी हनीमून
अरबपति कपल ने हनीमून के लिए अफ्रीकन कंट्री तंजानिया को चुना। वो तीन हफ्तें तक वहां ठहरे। उन्होंने अपने हनीमून के लिए प्राइवेट सफारी बुक की थी। उनके लिए अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव होटल बुक किया गया था। उस होटल को स्पैशली उनके लिए सजाया गया था। वहीं सफारी में उनके अलावा किसी को एंट्री नहीं दी गई।

165 करोड़ के मालिक
अदम फैशन एम्पायर बुहू के मालिक है। उन की कंपनी 165 अरब रुपए की है। साल 2006 में महमून कमानी के पिता ने इस कंपनी को खड़ा किया था, जिसका मकसद कम कीमत पर कपड़ा बेचना था। अब ये कंपनी 165 करोड़ की है और मैनचेस्टर, बर्नले, लंदन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस में इसकी फैक्ट्री है।

भारत से नाता
महमूद कानानी मूल रूप से भारत के गुजरात राज्य से ताल्लुक रखते हैं। वो अपने परिवार के साथ पहले केन्या और फिर बाद में ब्रिटेन चल गए। महमूद कमानी के पिता महात्मा गांधी के साथ पढ़ाई करते थे। बेटे की शादी पर महमूद के परिवार के लोग कई बार भारतीय परिधानों में दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications