रंग लाई मोदी की मुहिम, UN का ऐलान, 21 जून को मनेगा विश्व योग दिवस
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत रंग लाई है। संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का ऐलान किया है। मोदी की अपील पर यूएन ने 21 जून की तारिख को विश्व योग दिवस के नाम से मनाने का फैसला कर लिया है। ये ऐलान भारतीयों के लिए गर्व की बात यह है।

योग हजारों साल से भारतीयों की जीवन-शैली का हिस्सा रहा है। ये भारत की धरोहर है। दुनिया के कई हिस्सों में इसका प्रचार-प्रसार हो चुका है, लेकिन यूएन के इस ऐलान के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब इसका फैलाव और तेजी से होने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि 27 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र क सामने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत करने की अपील की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले भाषण में मोदी ने कहा था कि भारत के लिए प्रकृति का सम्मान अध्यात्म का अनिवार्य हिस्सा है। पीएम ने इसे विश्व स्तर पर आने की बात कही थी। पीएम की इस अपील को आखिरकार संयुक्त राष्ट्र ने मान ली और 21 जून को विश्व योग दिवस के नाम से घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications