सैम ऑल्टमैन को निकालने के बाद OpenAI में मची भगदड़, 500 से ज्यादा कर्मचारी छोड़ेंगे जॉब, Microsoft ने दिया ऑफर
OpenAI staff: OpenAI से निकाले गए सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) के बाद अब कंपनी के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई है। हाल ही न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से रिपोर्ट सामने आई कि ओपनएआई (OpenAI ) स्टाफ ने बोर्ड के इस्तीफा ना देने पर अपने-अपने पद छोड़ने देने की धमकी दी है।
रॉयटर्स ने कर्मचारियों के एक लेटर का हवाला देते हुए बताया कि ओपनएआई के 500 से अधिक कर्मचारियों ने सोमवार को कंपनी छोड़ने की धमकी दी है, जब तक कि सभी मौजूदा बोर्ड मेंबर अपना इस्तीफा नहीं दें देते।

स्टाफ के लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप ओपनएआई को छोड़ने और माइक्रोसॉफ्ट के नए डिवीजन में पूर्व बॉस सैम ऑल्टमैन के साथ शामिल होने की धमकी दी है, जब तक कि बोर्ड इस्तीफा नहीं देता।
OpenAI के सभी कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट जॉब ऑफर करेगा। कंपनी के बोर्ड को लिखे एक पत्र में कर्मचारियों ने दावा करते हुए लिखा, "हम इस्तीफा देने और सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन के साथ शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं।" उन्होंने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट ने हमें भरोसा दिया है कि सभी ओपनएएआई कर्मचारियों के लिए पद मौजूद हैं।"
उन्होंने यह भी कहा कि वे माइक्रोसॉफ्ट के नए डिवीजन में पूर्व बॉस सैम ऑल्टमैन के साथ जुड़ने का ऐलान किया है। बोर्ड को लिखे पत्र में कहा है, "जिस प्रक्रिया के जरिए आपने सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त किया और ग्रेग ब्रॉकमैन को बोर्ड से हटाया, उसने यह सारा काम खतरे में डाल दिया और हमारे मिशन और कंपनी को कमजोर कर दिया।" आपके रवैए से यह साफ हो गया है कि आपके पास OpenAI की देखरेख करने की क्षमता नहीं है।"
यह पूरा मामला ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त करने के एक दिन बाद आया है। घटनाक्रम के जानकार बताते हैं कि नौकरी छोड़ने की धमकी देने वालों में कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी अधिकारी मीरा मुराती, मुख्य डेटा साइंटिस्ट इल्या सुतस्केवर और चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी ब्रैड लाइटकैप शामिल हैं।
माइक्रोसॉफ्ट पहुंचे ऑल्टमैन
इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने घोषणा की कि ऑल्टमैन अमेरिकी सॉफ्टवेयर फर्म में शामिल हो रहे हैं। नडेला ने कहा कि ऑल्टमैन, अपने पूर्व सहयोगी ग्रेग ब्रॉकमैन के साथ माइक्रोसॉफ्ट में एक नई उन्नत एआई अनुसंधान टीम का नेतृत्व करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications