Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एलन मस्क आज से कर्मचारियों की छंटनी करेंगे! Twitter हुआ डाउन, यूजर्स हुए परेशान

रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर को वापस मुनाफे की पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) के अधिग्रहण के बाद उसकी लागत घटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। खबर है कि ट्विटर आज से कर्मचारियों की छंटनी शुरू (Twitter will start laying off employees) कर देगा। जानकार बताते हैं कि एलन मस्क कंपनी के बुनियादी ढांचे की लागत घटाकर करीब एक अरब डॉलर बचाना चाहते हैं। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क मैसेजिंग प्लेटफार्म को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना चाहते हैं और इसी के तहत कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। दूसरी, तरफ खबर है कि, ट्विटर यूजर्स को लॉगइन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों की छंटनी के साथ परेशानी शुरू!

कर्मचारियों की छंटनी के साथ परेशानी शुरू!

एएफपी ने कंपनी के इंटरनल ईमेल के हवाले से बताया कि ट्विटर आज यानी की शुक्रवार से कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देगा। कंपनी आज से ग्लोबल लेवल पर छंटनी शुरू करने जा रही है। ट्विटर के इस कदम से भारी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। वहीं, दूसरी, तरफ खबर है कि, ट्विटर यूजर्स को लॉगइन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई सारे यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें एरर कोड नजर आ रहा है। इस दिक्कत का सामना करने वाले ज्यादातर यूजर्स वेब वर्जन वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, ऐप वर्जन पर कई यूजर्स ने ट्विटर काम न करने की जानकारी दी है। बता दें कि, एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी से जुड़े कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें कर्मचारियों की छंटनी अहम है।

ट्विटर को मुनाफे में लाएंगे मस्क

ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी के बाद परेशानियों का दौर शुरू हो गया है। Downdector पर 100 से ज्यादा यूजर्स ने ट्विटर के डाउन होने की शिकायत की है। इस दिक्कत का सामना करने वाले ज्यादातर यूजर्स वेब वर्जन वाले बताए जा रहे हैं। कई यूजर्स ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है। वहीं,रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर को वापस मुनाफे की पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि, एलन मस्क ने जैसे ही ट्विटर को खरीदा वैसे ही कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी की बात शुरू हो गई थी। इससे पहले 75 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की बात कही जा रही थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। वाशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स ने सही आंकड़े तो नहीं बताए लेकिन उन्होंने कहा कि, ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे लोगों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

एलन मस्क कर्मचारियों को झटका दे रहे हैं

एलन मस्क कर्मचारियों को झटका दे रहे हैं

एलन मस्क ने ट्विटर की कमान अपने हाथ में लेते ही सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल और लीगल पॉलिसी, ट्रस्‍ट और सेफ्टी विभाग की हेड विजया गड्डे को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब फिर से कर्मचारियों पर तलवार लटक रही है। बता दें कि ट्विटर में सीईओ, सीएफओ समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों का पत्ता साफ होने के बाद अब कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है।

एलन मस्क का ऑपरेशन क्लीन

एलन मस्क का ऑपरेशन क्लीन

ट्विटर की कमान संभालते ही एलन मस्क ने जो ऑपरेशन क्लीन की जद में हजारों कर्मचारी शामिल हैं। ब्लूमबर्ग ने बताया कि मस्क सोशल मीडिया कंपनी के मौजूदा नीति को बदल सकते हैं। इसमें कर्मचारियों को कार्यालय से काम करने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसमें कुछ अपवाद भी शामिल हैं। एक और नए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कंपनी के कर्मचारियों से 12-12 घंटे की शिफ्ट , हफ्ते में सातों दिनों काम करने के लिए कहा जा रहा है।

एलन मस्क ने ट्विटर डील पूरी की थी

एलन मस्क ने ट्विटर डील पूरी की थी

गुरुवार (27 अक्टूबर) को 44 बिलियन अमरीकी डॉलर की डील के बाद एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन चुके हैं। अधिग्रहण के बाद, एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की नीतियों में कथित 'सुधार' की शुरुआत की है। उन्होंने कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+