न्यूयॉर्क में अब एक्टर रॉबर्ट डी नेरो के पास पहुंचा संदिग्ध पैकेट, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा राजनीतिक हिंसा की साजिश सफल नहीं होगी
वॉशिंगटन। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट को गुरुवार को हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डि नेरो के आफिस से एक संदिग्ध पैकेट मिला है। बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के घर पर रहस्यमयी पैकेट पहुंचा था। गुरुवार को एक और पैकेट मिलने के बाद न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि पुलिस उस पैकेट की जांच कर रही है जो रॉबर्ट डी नेरो से जुड़ा है। यह पैकेट मैनहैट्टन के ट्रिबेका में ग्रीनविच और फ्रैंकलिन स्ट्रीट पर मिला है।

पुलिस ने पैकेट को हटाया
जिस जगह पर पैकेट मिला है रॉबर्ट डी नेरा ट्रिबेका ग्रिल नामक रेस्टोरेंट चलाते हैं। फिलहाल इस पैकेट को हटाने में पुलिस कामयाब हो गई है। अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इस पैकेट में क्या है। न्यूयॉर्क पुलिस की ओर से बुधवार को पैकेट मिलने के बाद एक खास तरह का ऑपरेशन चलाया जा रहा है और यह पैकेट इसी ऑपरेशन के तहत इसे हासिल हुए हैं। पुलिस की ओर से लोगों को इस इलाके से बचने को कहा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरी घटना के तह में जाने का वादा किया है।
ओबामा और क्लिंटन के अलावा एक पैकेट न्यूज चैनल सीएनएन के ऑफिस पर भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि यह किसी सिरफिरे का काम हो सकता है। ट्रंप का कहना है कि देश को इस तरह की राजनीतिक हिंसा का सामना करने के लिए एक साथ आने की जरूरत है। व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि इस समय हम सबको एक साथ आने की जरूरत है। जब हम एक साथ आएंगे तो एक स्पष्ट और कड़ा संदेश उन लोगों को दे सकते हैं जो अमेरिका में राजनीतिक हिंसा फैलाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।'
-
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Middle East Conflict: सऊदी और UAE की ईरान को सबक सिखाने की तैयारी, अमेरिका को दिया बड़ा आफर! -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स -
Flight tickets: पेट्रोल-एलपीजी के बाद अब महंगा होगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर ने दिया ये जवाब -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications