आखिर कितनी तेजी से फैल सकता है ओमिक्रॉन, सामने आई हैरान कर देने वाली रिसर्च
हॉन्ग कॉन्ग के एक क्वारंटीन होटल से ओमिक्रॉन को लेकर एक बेहद डरावनी खबर आई है। खबर है कि यह वायरस होटल के दो अलग-अलग कमरों में रह रहे पूरी तरह से टीका लगाए गए दो यात्रियों के बीच फैल गया।
नई दिल्ली, 6 दिसंबर। हॉन्ग कॉन्ग के एक क्वारंटीन होटल से ओमिक्रॉन को लेकर एक बेहद डरावनी खबर आई है। खबर है कि यह वायरस होटल के दो अलग-अलग कमरों में रह रहे पूरी तरह से टीका लगाए गए दो यात्रियों के बीच फैल गया। यह बताता है कि इस अत्यधिक उत्परिवर्तित (हाई म्यूटेट्ड) वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इतने परेशान क्यों हैं।

हांगकांग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा इमर्जिंग इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक होटल की फुटेज में सामने आया कि न तो व्यक्ति अपने कमरे से बाहर गया न ही वह किसी के संपर्क में आया। स्टडी में कहा गया कि हो सकता है कि व्यक्ति को खाना पहुंचाने के लिए दरवाजा खोलने या उसका कोविड टेस्ट करने के दौरान यह वायरस हवा में फैल गया हो। शोधकर्ताओं ने कहा कि वायरस के हवा के जरिए फैलने की संभावना ज्यादा लग रही है। बता दें कि ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस वैक्सीन की सुरक्षा को बेहअसर कर सकता है, और इस तरह यह कोरोना के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि कर सकता है और पटरी पर आती अर्थव्यवस्था को फिर से बिगाड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने की टीएमसी के साथ गठबंधन की घोषणा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक वैज्ञानिक ने पिछले सप्ताह कहा था कि दुनिया भर के लगभग 450 शोधकर्ता यह समझने में लगे हुए हैं कि ओमिक्रॉन वैक्सीन की प्रभावशीलता को किस हद तक प्रभावित कर सकता है, कुछ दिनों में इसके परिणाम सामने आ सकते हैं। इस अध्ययन में शामिल रहे हाओगाओ गू, लियो पून और उनके सहयोगियों ने कहा कि एक क्वारंटीन होटल में दो पूरी तरह से टीका लगाए गए व्यक्तियों के बीच ओमिक्रॉन के फैसने से इस वेरिएंट को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
बता दें कि पिछले एक महीने में दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ हैं, जो महामारी की चौथी लहर की शुरुआत का संकेत दे रहे हैं। वहीं दर्जनों देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता चला है, हालांकि अभी तक इस वेरिएंट से किसी की मौत नहीं हुई है। ये वेरिएंट कितना खतरनाक है अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications