गोवा विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने की टीएमसी के साथ गठबंधन की घोषणा

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा की।

पणजी, 6 दिसंबर। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा की। आगामी विधानसभा चुनावों में एमजीपी टीएमसी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। एमजीपी अध्यक्ष दीपक धवलीकर ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की केंद्रीय समिति ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य चुनावों के लिए टीएमसी के साथ गठबंधन करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस पर बाद में काम किया जाएगा।

Mamata Banerjee

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में एमजीपी ने 40 में से तीन सीटें जीती थीं, बाद में उसके दो विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया, अब उसका केवल एक विधायक बचा है। वहीं टीएमसी ने पहले ही गोवा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने विश्वास जताया है कि गोवा चुनावों में वह अच्छा प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन की दहशत के बीच तेलंगाना में एक ही इस्टीट्यूट के 43 छात्र कोरोना संक्रमित

लहर भाजपा के खिलाफ है और लोग बदलाव चाहते हैं
धवलीकर रने कहा कि दोनों दलों ने राज्य के लोगों को सुशासन प्रदान करने के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ लहर है। लोग बदलाव चाहते हैं और हम राज्य में सरकार बनाने में सक्षम होंगे।

एमजीपी प्रमुख ने दावा किया कि राज्य के 60 प्रतिशत लोगों ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किसे वोट देना है, इसलिए उन्हें यह विकल्प प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि एमजीपी अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए चुनाव पूर्व गठबंधन करने का फैसला किया गया है।

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 40 में से 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन भाजपा ने कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय विधायकों के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली। राज्य में फिलहाल कांग्रेस के 4 विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+