76 दिन बाद वुहान से लॉकडाउन हुआ खत्म, कोरोना से हुई थी 3000 से ज्यादा मौतें
नई दिल्ली। जहां से जानलेवा कोरोना वायरस की शुरुआत हुई अब वहां स्थिति नियंत्रित है। चीन के वुहान शहर में आज 76 दिनों के बाद लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण 23 जनवरी को वुहान शहर में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
Recommended Video

आज उसे खत्म कर दिया गया है। बुधवार की आधी रात के बाद से वुहान शहर से लॉकडाउन को हटाने का निर्देश दे दिया गया है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के फैलते ही चीनी सरकार ने शहर को लॉकडाउन कर दिया। किसी को भी घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की शुरुआत इसी शहर से हुई थी। घातक कोरोना वायरस के कारण इस शहर में 3300 से ज्यादा मौतें हुई थी। वुहान में 82000 से ज्यादा लोगों तक कोरोना का संक्रमण फैल गया था। लगातार कोशिशों , इलाज और 76 दिनों के लॉकडाउन के बाद पिछले कुछ दिनों से कोरोना का कोई केस यहां दर्ज नहीं किया गया है। मंगलवार को सरकारी आंकड़े जारी कर बताया गया कि पिछले कुछ हफ्तों से वुहान में एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है। ऐसे में चीनी सरकार ने वुहान से लॉकडाउन को खत्म करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications