19 महीने बाद अमेरिका विदेशियों के लिए खोलेगा दरवाजा, भारतीय यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर

अमेरिका ने 19 महीने बाद विदेशी यात्रियों के लिए देश की जमीन सीमा खोलने का फैसला किया है। भारतीयों के लिए भी अच्छी खबर है।

वॉशिंगटन, अक्टूबर 13: करीब 19 महीने के बाद अमेरिका ने विदेशियों के लिए दरवाजे खोलने का फैसला कर लिया है और अगले महीने से अमेरिका गैर-जरूरी यात्राओं के लिए भी अपनी जमीन की सीमा खोलने का फैसला किया है। कोविड-19 की वजह से अमेरिका ने विदेशियों के लिए भूमि सीमाओं को बंद कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर से अमेरिका विदेशियों के स्वागत के लिए तैयार है।

अमेरिका ने खोली सीमाएं

अमेरिका ने खोली सीमाएं

अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको के बीच वाहन, रेल और नौका यात्रा को महामारी के शुरुआती दिनों से ही व्यापार जैसे आवश्यक यात्रा तक सीमित कर दिया था। बुधवार को घोषित किए जाने वाले नए नियमों के मुताबिक, अब वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके विदेशी यात्रियों के लिए नवंबक की शुरूआत से अमेरिका में आने की इजाजत दे दी गई है। वहीं, अब अमेरिका में हवाई यात्रा के लिए प्रतिबंधों में इसी तरह की ढील दी जाएगी। हालांकि, अमेरिका ने इसके लिए वैक्सीन की दोनों खुराक लेने की शर्त रखी है और रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी महीने से ट्रक ट्राइवरों को भी अमेरिका में एंट्री के लिए टीकाकरण की जरूरत होगी। अमेरिका में अभी तक ट्रक ड्राइवर्स को बिना वैक्सीन लिए भी देश में आने की इजाजत थी।

भारतीय यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर

भारतीय यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर

वहीं, अब भारतीय यात्रियों के लिए भी अमेरिका ने अच्छी खबर दी है। जो भारतीय नागरिक अमेरिका जाना चाहते हैं, उनके लिए भी अमेरिका का दरवाजा खुल गया है, बस शर्त ये है कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हो। सबसे अच्छी बात ये है कि अमेरिका जाने वाले भारतीय नागरिकों को अमेरिकी वैक्सीन लेना जरूरी नहीं है, बल्कि जिन लोगों ने कोविशिल्ड की खुराक ले ली है, वो वैक्सीन लेने का सर्टिफिकेट दिखाकर अमेरिका जा सकते हैं। आपको बता दें कि, मेक्सिको और कनाडा दोनों ने यात्रा पर प्रतिबंधों को कम करने के लिए लगातार अमेरिका से अपील कर रहे थे, जिसके बाद अमेरिका की तरफ से यात्रा प्रतिबंधों में छूट दी गई है।

हवाई यात्रियों के लिए नियम

हवाई यात्रियों के लिए नियम

अमेरिका में हवाई रास्ते से जाने वाले यात्रियों के लिए कुछ नियम अनिवार्य हैं। जिसके मुताबिक, जहां जमीन के रास्ते अमेरिका जाने यात्रियों को सिर्फ वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने की अनिवार्यता होगी, वहीं हवाई मार्ग से अमेरिका जाने वाले यात्रियों को वैक्सीन सर्टिफिकेट के साथ साथ कोविड-निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना भी अनिवार्य होगा। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि अभी भी नये नियमों को लेकर सीडीएस विचार कर रहा है और आखिरी निर्णय में परिवर्तन हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+