अफ्रीका हो सकता है कोरोना का अगला केंद्र, तीन लाख से ज्यादा लोगों की जान जाने का अंदेशा

नई दिल्ली। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने कहा है कि अफ्रीका कोरोना वायरस महामारी का अगला केंद्र बन सकता है। इस अंदेशे के पीछे हाल के कुछ दिनों में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने को वह बताया गया है। डब्ल्यूएचओ अफ्रीका क्षेत्र के निदेशक मत्सीदिसो मोइती ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट, कैमरून और घाना में राजधानी शहरों से दूरदराज के इलाकों में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अफ्रीका में कोरोना वायरस से अब तक करीब 18,000 लोगों में कोरोना संक्रमण है और 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Africa could be next epicentre of the coronavirus outbreak WHO warns

वहीं अफ्रीका के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग की एक रिपोर्ट में, अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लाख लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर हालात खराब हुए और वायरस को रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया गया तो अफ्रीका में 33 लाख लोगों की जान जा सकती है तथा 120 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं। इम्पेरियल कॉलेज लंदन के मॉडल के आधार पर गणना करते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महाद्वीप पर अगर सामाजिक दूरी का पालन अच्छी तरह किया जाए और हालात ठीक रहते हैं तो भी 12.2 करोड़ से ज्यादा लोग लोग संक्रमित हो सकते हैं।

अफ्रीका में 18,000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जो यूरोप के कई देशों के मुकाबले में कम है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीका में यूरोप के कई सप्ताह बाद संक्रमण के मामले आए हैं और संख्या तेजी से बढ़ रही है।

दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 13387 हो गई है, वहीं इससे 437 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में अब तक 21,82,308 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 34,617 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 22,170, स्पेन में 19,315 और फ्रांस में 17,929 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+