Pakistan Election: इमरान खान के खिलाफ चुनाव लड़ेगा आतंकी हाफिज सईद का बेटा, लाहौर से तलहा ने भरा नामांकन

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं। इस बीच चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक हाफिज सईद का बेटे तल्हा सईद ने लाहौर के नेशनल असेंबली के निर्वाचन क्षेत्र NA-122 से चुनाव लड़ रहा है। इसके लिए उसने नामांकन पत्र भी भर दिया है। आपको बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र में तल्हा सईद के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान उम्मीदवार हैं।

Talha Saeed Imran Khan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाफिज सईद ने एक राजनीतिक फ्रंट बनाया है जो 8 फरवरी के आम चुनावों के लिए पूरे पाकिस्तान में अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संस्थापक हाफिज सईद प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के कुछ अन्य नेताओं के साथ दोषी ठहराए जाने के बाद 2019 से जेल में है।

हाफिज सईद पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के साथ हैं। पाकिस्तान मिल्ली मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) पार्टी का कहना है कि यह एक राजनीतिक पार्टी है, पीएमएमएल का चुनाव चिन्ह 'कुर्सी' है। एक वीडियो संदेश में पीएमएमएल के अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने कहा कि उनकी पार्टी मुल्क के कई प्रांतों से चुनाव लड़ेगी।

खालिद मसूद सिंधु ने कहा, "हम भ्रष्टाचार के लिए नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने और पाकिस्तान को एक इस्लामिक कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं।" हालांकि खालिद मसूद सिंधु ने सोमवार को दावा किया कि पीएमएमएल को हाफिज सईद का कोई समर्थन नहीं है।

2024 के चुनावों के लिए, एमएमएल पर प्रतिबंध के कारण पीएमएमएल का गठन किया गया है। अमेरिका ने आतंकवादी हाफिज सईद पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है। सईद के नेतृत्व वाला जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संगठन है, जो 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिसमें छह अमेरिकियों सहित 166 लोग मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+