अफगानिस्तान में लॉन्च हुई पहली स्पोर्ट्स कार, तालिबान ने बताई अपने शासन की उपलब्धि, देखें वीडियो
15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था और उसके बाद से ही अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। पिछले डेढ़ साल में देश की जीडीपी 30 प्रतिशत सिकुड़ चुकी है।

Afghanistan's First Sports Car: अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने देश में पहली बार स्पोर्ट्स कार लॉन्च होने पर देश वासियों को बधाई दी है और इसे अपने देश की उपलब्धि बताया है। रविवार को तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कार के बर्फ में डोनट्स करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है और इसके लिए अपनी सरकार को श्रेय दिया है।

अफगानिस्तान का पहला स्पोर्ट्स कार
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कार का वीडियो शेयर किया है और उन्होंने कहा है, कि ये कार देश के लिए एक सम्मान है। अफगानिस्तानी न्यूज चैनल टोलो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्पोर्ट्स कार का नाम माडा-9 रखा गया है और इसे लगातार पांच सालों की मेहनत के बाद बनाया गया है। अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट के 30 इंजीनियरों और डिजाइनरों की एक टीम के साथ एंटॉप नाम की कंपनी ने पांच सालों के बाद इस कार को तैयार किया है। इंस्टीट्यूट के प्रमुख गुलाम हैदर शाहमत ने टोलो न्यूज को बताया, कि इस स्पोर्ट्स कार का इंजन "पर्याप्त शक्तिशाली" है, जिससे ड्राइलर को इसकी स्पीड बढ़ाने में काफी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि, इसका इंजन 2000 टोयोटा कोरोला का है और इंस्ट्रीट्यूट का मुख्य उद्देश्य इसमें एक इलेक्ट्रिक इंजन लगाना है।"

कार के बारे में ज्यादा जानकारियां नहीं
हालांकि, कार को लेकर ज्यादा जानकारियां नहीं दी गई हैं। जैसे इस कार की स्पीड कितनी हो सकती है, कार का माइलेज क्या है, किस टेक्नोलॉजी के आधार पर इसे तैयार किया गया है। वहीं, तालिबान के प्रवक्ता ने जो वीडियो शेयर किया है, उससे भी कार को लेकर इन जानकारियों का पता नहीं चलता है। माडा-9 के डिजाइनर मोहम्मद रिजा अहमदी ने टोलो न्यूज को बताया, कि उन्हें उम्मीद है कि यह कार संकटग्रस्त देश अफगानिस्तान के लिए एक प्रकाश स्तंभ होगी। उन्होंने कहा, कि "ये कार अफगानिस्तान के लिए एक ब्रांड एंबेसडर की तरह होगी और पूरे अफगानिस्तान में चलेगी और लोगों को इसके बारे में जानकारी भी मिलेगी।"
Recommended Video

तबाह है अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था
अगस्त 2021 में तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद से अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के मुताबिक, तालिबान शासन के नियंत्रण में एक वर्ष के भीतर देश की अर्थव्यवस्था 20 से 30 प्रतिशत तक नुकसान हो गई है। अक्टूबर 2021 और जनवरी 2022 के बीच दस लाख से ज्यादा अफगान देश से छोड़कर भाग चुके हैं। वहीं, जनवरी 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने देश की गंभीर स्थिति के बारे में राष्ट्रों को चेतावनी भी दी थी। वहीं, कई एनजीओ कह चुके हैं, कि अफगानिस्तान जिंदा लोगों का नर्क बन चुका है। वहीं, कार डिजाइनर अहमदी ने टोलो न्यूज को बताया, कि कार को ऑफर मिले हैं लेकिन यह बिक्री के लिए नहीं है। माडा-9 को पूरे अफगानिस्तान में प्रदर्शित किया जाएगा और शायद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications