अफगानिस्तान: काबुल के करीब पहुंचा तालिबान, कंधार के बाद लोगर प्रांत को भी कब्जे में लिया
अफगानिस्तान: कंधार के बाद लोगर प्रांत को भी कब्जे में लिया
काबुल, 13 अगस्त: अफगानिस्तान में तालिबान हर रोज अपनी ताकत बढ़ा रहा है और नई शहरों को कब्जे में ले रहा है। जिससे वहां की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही हैं। तालिबानी लड़ाके ज्यादातर प्रमुख शहरों पर कब्जे के बाद अब राजधानी काबुल की तरफ बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को तालिबान ने लोगर प्रांत की प्रांतीय राजधानी पर अपना कब्जा कर लिया है। ये राजधानी काबुल से महज 50 किमी दूर है। लोगर से अफगान सरकार के अफसर काबुल भाग गए हैं और ये इलाका पूरी तरह से तालिबान के नियंत्रण में आ गया है।
Recommended Video

अफगानिस्तान के दो सबसे बड़े शहरों कंधार और हेरात पर कब्जा के बाद लोगर पर तालिबान ने कब्जा किया है। लोगर अफगानिस्तान का 15वां प्रांत है जिस पर तालिबान का कब्जा हुआ है। अमेरिकी फौजों के वापस लौटने के बाद अफगानिस्तान के सुरक्षाबल तालिबान के सामने नहीं टिक पा रहे हैं। ऐसे में कुछ दिन के संघर्ष में ही तालिबान लगातार अफगान के आधे से ज्यादा क्षेत्रों पर कब्जा जमा लिया है।
तालिबान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कांधार पर कब्जा करने का दावा किया और उसके बाद लोगर भी उसके कब्जे में आ गया। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि कांधार को पूरी तरह से जीत लिया गया है और मुजाहिद शहर के शहीद चौक पर पहुंच गए हैं। तालिबान ने एक और प्रमुख शहर लश्कर गाह पर भी कब्जा जमा लिया है। अफगान सुरक्षाबलों को हेरात को भी छोड़ना पड़ा है। तालिबान ने एक सप्ताह के भीतर आधे से अधिक अफगान पर कब्जा कर लिया है।
अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दूसरे देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने में जुट हैं। कई देशों ने अपने दूतावास भी काबुल में बंद कर दिए हैं और अधिकारियों को वापस बुला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications