अफगानिस्तानः भारतीय दूतावास पर रॉकेट हमला, सभी कर्मचारी सुरक्षित
काबुलः भारतीय दूतावास पर सोमवार की रात रॉकेट से हमला हो गया। रॉकेट से किए गए हमला में सभी भारतीय कर्मचारी सुरक्षित हैं। रॉकेट ने दूतावास की इमारत के एक कोने को नुकसान पहुंचाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि घटना में कोई आग नहीं लगी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके लिखा कि 'काबुल में हमारे दूतावास के परिसर में कुछ समय पहले एक रॉकेट आकर गिरा, जिससे दूतावास परिसर के पीछे वाले हिस्से में इमारत को थोड़ा नुकसान हुआ।' कुमार ने यह भी बताया कि वहां भारत के चार्ज डि अफेयर्स ने बताया कि दूतावास के सभी कर्मी सुरक्षित हैं।
भारतीय दूतावास पर हुए हमले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्टीट करके सभी भारतीयों की सुरक्षित होने की जानकारी दी।
साफ कर दें कि ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये हमला भारतीय दूतावास को निशान बनाकर किया गया था या नहीं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित भारतीय दूतावास उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications