अफगानिस्तान: माता-पिता की हत्या के बाद 16 साल की गुल ने उठाई एक-47, 2 आतंकियों को भून डाला

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के घोर प्रांत में 16 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर दो तालिबान आतंकियों को मार गिराया। तालिबान के आतंकी उसके घर में घुस आए थे और उसके माता-पिता को मार डाला। अपने मां और पिता का कत्ल होते देख 16 साल की कमर गुल ने एके-47 से फायरिंग की। जिसमें दो आतंकी मारे गए और कुछ और को भी गोली लगी। गुल ने इस तरह से आतंकियों पर फायर किए कि बौखला गए और उन्हें भागना पड़ा। गुल की फायरिंग के कई आतंकी घायल भी हुए हैं।

 पिता को मरता देख उठाई बंदूक

पिता को मरता देख उठाई बंदूक

कमर गुल की उम्र 14 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। गुल का परिवार घोर प्रांत के एक गांव में रहता है। लड़की के पिता मलिकजादा गांव में सरकार के समर्थक थे और प्रधान भी थे। इसके चलते तालिबानी आतंकी उन्हें पसंद नहीं करते थे। बीते हफ्ते कुछ बंदूकधारी आतंकी उनके घर में घुस आए और उनको मारने लगे। गुल की मां बीच में आई तो वो दोनों को घसीटकर लाए और उनकी हत्या कर दी। माता-पिता को मरता देख गुल ने एके-47 उठकर आतंकियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

फिर लौटकर आए आतंकी

फिर लौटकर आए आतंकी

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि गुल के जवाबी हमले के बाद में तालिबानी आतंकी अपने साथियों के साथ वापस आए, लेकिन कुछ ग्रामीणों और सरकार समर्थक लड़ाकों ने उन्हें खदेड़ दिया। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद आरेफ अबर ने कहा कि फिर से हमला के डर के चलते अफगान सुरक्षाबलों ने कमर गुल और उसके छोटे भाई को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

 वायरल हो रही गुल की तस्वीर

वायरल हो रही गुल की तस्वीर

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़की स्कार्फ बांधे हुए एके-47 लिए बैठी है। ये तस्वीर गुल की ही बताई जा रही है। वहीं गुल के आतंकियों पर जवाबी हमला करने को लेकर भी उनकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया साइट पर कई लोगों ने उसके ऐसा करने को सही ठहराया है और उसकी हिम्मत की दाद दी है। वहीं बहुत से लोगों ने अफगानिस्तान के हालात पर चिंता भी जाहिर की है कि कैसे छोटे-छोटे बच्चे हिंसा का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 700 अफगानी सिख-हिंदुओं को शरण देगा भारत, दिल्ली बसाने की योजना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+