4 कारों और हैलीकॉप्टर में कैश भरकर काबुल से भागे अशरफ गनी, हेलीपैड पर पड़े मिले 50 लाख डॉलर
काबुल, अगस्त 16: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़ कर निकले राष्ट्रपति अशरफ गनी अब अमेरिका जा सकते हैं। वो प्राइवेट जेट लेकर ताजिकिस्तान के लिए निकले थे, लेकिन वहां उनके प्लेन को लैंड नहीं करने दिया गया। इसके बाद वो ओमान पहुंचे। जानकारी है कि वो अमेरिका के लिए रवाना होने वाले हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें सा्मने आ रही है कि, अशरफ गनी अपने साथ चार कारों में कैश भरकर ले गए है, इसके साथ ही वे एक हैलीकॉप्टर में भी कैश भरकर ले गए हैं।

अफगानिस्तान छोड़ने से पहले अशरफ गनी ने पैसों से भरा हेलीकॉप्टर
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी रविवार को चार कारों और नकदी से भरे हेलीकॉप्टर के साथ राजधानी काबुल से रवाना हुए। रूसी न्यूज एजेंसी RIA और कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से एजेंसी ने कहा कि अशरफ गनी को कुछ पैसा छोड़कर ही जाना पड़ा क्योंकि वह उसे रख नहीं पा रहे थे। इससे पहले तालिबान नेताओं ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रपति गनी 50 लाख डॉलर कैश ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ये पैसा राष्ट्रपति महल के हेलीपैड पर ही रह गया।
Recommended Video

जगह ना होने पर करोड़ो रुपए रनवे पर छोड़े
रूसी राजनयिक मिशन के प्रवक्ता निकिता इशेंको ने दावा किया कि शासन के पतन के लिए, यह सबसे स्पष्ट रूप से विशेषता है जिस तरह से गनी अफगानिस्तान से भाग गए, चार कारें पैसे से भरी थीं, उन्होंने पैसे का हिस्सा हेलीकॉप्टर में डालने की कोशिश की, लेकिन सब कुछ फिट नहीं हुआ और कुछ पैसा रनवे पर छोड़ दिया गया था। रूसी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के अनुसार वह यह बात कह रहे हैं।

अमेरिका जा सकते हैं अशरफ गनी
अशरफ गनी का वर्तमान ठिकाना अज्ञात है। हालांकि रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वह ओमान पहुंच गए हैं और उन्हें ताजिकिस्तान और कजाकिस्तान ने अपने देश में आने की अनुमति नहीं दी। कहा जा रहा है कि वह ओमान होते हुए अमेरिका निकलने की तैयारी में हैं। उनके साथ उपराष्ट्रपति अमरूल्लाह सलेह और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहिब भी हैं।अशरफ गनी का कहना है कि उन्होंने देश इसलिए छोड़ा ताकि अफगानिस्तान में ज्यादा रक्तपात न हो, लेकिन अफगानिस्तान के नागरिक उनके इस कदम से काफी नाराज हैं।

महज 22 दिनों में ही तालिबान ने काबुल पर कब्जा जमा लिया
तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रवेश किया, इसके साथ ही तालिबान ने अफगानिस्तान के लगभग समूचे क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया है। काबुल की तस्वीरों में तालिबान नेताओं को राष्ट्रपति भवन में दिखाया गया है, जहां से कभी गाजी सरकार दिन-प्रतिदिन के मामलों को अंजाम देती थी। कंधार, गजनी समेत तमाम बड़े शहरों पर कब्जा जमाते हुए तालिबान काबुल आ धमका है। महज 22 दिनों में ही तालिबान ने काबुल पर कब्जा जमा लिया है। इससे अमेरिका के संरक्षण में तैयार 3 लाख सैनिकों की अफगान सेना को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसने एक के बाद एक तालिबान के सामने हथियार डाल दिए।

विमान पर लटके लोग नीचे गिरे
काबुल एयरपोर्ट की दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो काबुल एयरपोर्ट के पास का ही बताया जा रहा है। वीडियो में टेकऑफ कर रहे विमान से दो लोग गिरते दिख रहे हैं।बताया गया कि यह लोग अमेरिकी विमान सी-17 विमान पर लटक कर जाना चाह रहे थे। थोड़ी ऊंचाई पर पहुंचते ही विमान से एक के बाद एक दो लोग नीचे गिरते हैं। बताया जा रहा है कि उंचाई से गिरने के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications