अफगानिस्तान: पाकिस्तान दुतावास के अधिकारी की गोली मारकर हत्या

काबुल। अफगानिस्तान में पाकिस्तान दुतावास के एक अधिकारी को गोली मारकर हत्या कर दी है। अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने बताया कि पाक दुतावास के एक अधिकारी की मोटरसाइकिल पर आए कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी को उनके आवास के पास एक दुकान में गोली मारी गई।

अफगानिस्तान: पाक दुतावास के अधिकारी की गोली मारकर हत्या

नांगारहर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अत्तौल्लाह खोग्यानी के अनुसार, पाकिस्तानी दुतावास के नाय्यर इकबाल राणा नाम के अधिकारी की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इकबाल राणा अफगानिस्तान में वीजा सेक्शन में काम कर रहे थे और बिना सिक्योरिटी के वे शॉपिंग के लिए निकले थे।

इस घटना को लेकर अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, विदेश सचिव तहमीना जनूजा ने विदेशी मामलों के कार्यालय के प्रभारी को तलब कर इस जघन्य अपराध की घोर निंदा की और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। साथ ही अफगानिस्तान में पाकिस्तानी राजनयिकों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+