अफगानिस्तान: राजधानी काबुल में IED ब्लास्ट से कार को उड़ाया
काबुल। Blast in Afghanistan अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक कार को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक हमला काबुल शहर के पीडी 7 इलाके में किया गया जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान के एक टीवी चैनल तोलो न्यूज के मुताबिक राजधानी काबुल के डिस्ट्रिक्ट 7 में चहल सुतून इलाके में गुरुवार सुबह एक कार को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया गया जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। हमले में आस-पास की दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल अभी तक हमले के पीछे किसका हाथ है इसका पता नहीं चला है।
अफगानिस्तान में हाल में हमले की घटनाए बढ़ी हैं। इसी महीने राजधानी काबुल में कई ब्लास्ट किए जा चुके हैं जिसमें कई लोग मारे गए हैं जबकि दस से अधिक जख्मी हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications