काबुल में बड़ा आतंकी हमला: 95 लोगों की मौत, 151 घायल, सरकार ने कहा- ब्लास्ट में हक्कानी नेटवर्क का हाथ

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ओल्ड मॉल बिल्डिंंग के बाहर एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 95 लोगों के मरने की पुष्टी की गई है। अफगानिस्तान में इस साल का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। अफगान मीडिया के मुताबिक, काबुल शहर में सादारत स्क्वायर में गृह मंत्रालय की पुरानी इमारत के गेट पर एक कार बम धमाका में 151 लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। अफगानिस्तान सरकार ने कहा है कि आतंकी हमले में हक्कानी नेटवर्क का हाथ है।

अफगानिस्तान: काबुल में बड़ा धमाका, 17 की मौत

काबुल में यह धमाका दोपहर 1 बजे हुआ है। पिछले एक सप्ताह के बाद अफगानिस्तान में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। अफगान हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, इस हमले में 95 लोगों की मौत हुई है, वहीं 151 लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान लगातार आतंकी हमलों को झेल रहा है, इससे पहले 24 जनवरी को सेव द चिल्ड्रन ऑफिस के बाहर हुए हमले में 11 लोग जख्मी हो गए थे।

बता दें कि पिछले सप्ताह काबुल के लग्जरी होटल में तीन आतंकी घुस गए थे, जिसमें 22 लोगों की जान गई थी। आतंकियों ने काबुल में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल को मुंबई के 26/11 हमलों की तरह कब्जे में लिया था। करीब 12 घंटों के सैन्य ऑपरेशन के बाद होटल को आतंकियों से छुड़वाया गया।

अफगानिस्तान में तालिबान और हक्कानी नेटवर्क आतंकी संगठन बहुत ज्यादा सक्रिय है और दशकों से इस नासूर को झेल रहा अफगानिस्ता अब दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकग्रस्त मुल्क बन चुका है। अफगानिस्तान में आतंकियों के खात्मे के लिए अमेरिका और अफगान सुरक्षा बल पिछले 17 सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन इस जंग में अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+