अफगानिस्तान में न्यूज चैनल पर हमला, गार्ड से मुठभेड़, ग्रेनेड और रॉकेट भी दागे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक टीवी न्यूज चैनल पर हमला बोल दिया। हथियार लेकर आए कुछ युवकों ने न्यूज चैनल पर बंदूक से हमला बोल दिया। यह हमला अफगानिस्तानी न्यूज चैनल शमशाद टीवी पर हुआ है। हमले के तुरंत बाद अफगानिस्तान में ब्रॉडकास्ट बंद कर दिया गया। आरटी न्यूज के मुताबिक, सुबह करीब 10:45 बजे हमलावरों ने रॉकेट और ग्रेनेड से न्यूज चैनल को निशाना बनाया।

अफगानिस्तान में टीवी न्यूज चैनल पर रॉकेट से हुआ हमला

काबुल शहर के मध्य में स्थित में शमशाद टीवी न्यूज चैनल पर हमले के बाद बिल्डिंग में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के दौरान हमलावरों और गार्ड्स के बीच मुठभेड़ देखने के मिली।

हालांकि, न्यूज चैनल में फिलहाल स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, तालिबान ने इस घटना में अपने हाथ होने का इनकार किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान हमलावर की मौत भी हुई है। वहीं, सिक्योरिटी गार्ड्स और एक हमलावर के बीच हाथापाई हुई है, जो जिसके पास बारूद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+