PICS: लगातार जारी बमबारी के बीच खूबसूरत चमक-दमक वाले शहर में बदल रहा है काबुल

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले एक साल में तालिबान ने शायद ही एक दिन छोड़ा होगा, जब उन्होंने बमबारी नहीं की हो। अफगानिस्तान की जो आज स्थिति है, ऐसी दमनकारी स्थिति पहले कभी नहीं थी। चारों और जमीनों से घिरा और पहाड़ों का उबड़-खाबड़ मुल्क कभी बहुत खूबसूरत व मॉडर्न हुआ करता था। 1950-1970 के दशक के अफगानिस्तान को देखकर लगता है कि बाहरी ताकतों ने आज अपने फायदे के लिए इस मुल्क को लगभग पूरा बर्बाद कर दिया। 1950-1960 के अफगानिस्तान को महिलाओं को स्कर्ट पहने, पुरुषों के साथ बैठकर गप्पे लड़ाने और यहां तक की सिगरेट के साथ अपनी हर फिक्र को धुएं में उड़ाते हुए देखा जा सकता था।

PICS: रोज होती बमबारी के बीच कैसे चमक-दमक में बदल रहा काबुल

PICS CREDIT: SHARIF HASSA/TWITTER

आज दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश बन चुका अफगानिस्तान में दशकों पहले महिलाओं को पुरषों के समान शिक्षा से लेकर लड़के और लड़कियों एक साथ स्काउट में काम करते हुए देखा जाता था। उस दौरान अफगानिस्तान में पार्क और खेल के मैदानों, बसों और रिकॉर्ड स्टोर्स, अस्पतालों और स्कूलों में महिलाओं को पुरुषों के बराबर संख्या में देखा जाता था।

अफगानिस्तान का जब जिक्र होता है तो दिमाग में सिर्फ बमबारी का तस्वीरें चित्रित होती है। आज इस मुल्क का हर प्रांत बर्बाद हो चुका है और अमेरिका के प्रवेश के बाद तो कट्टरपंथियों ने अपने ही देश की विरासत और लोगों को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज के वक्त अफगानिस्तान महिलाओं के लिए सबसे चुनौतिपूर्ण जगहों में से एक है।

यहां देश की 85 प्रतिशत महिलाओं की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं है, जीवन प्रत्याशा 51 साल भी कम और इनके खिलाफ हिंसा, रेप, उत्पीड़न, अपहरण जैसी यातनाएं आम हैं।

काबुल की ये खूबसूरत तस्वीरें अफगानिस्तान के एक जर्नलिस्ट शरीफ हसन ने ट्विटर पर शेयर की हैं। हसन अपने ट्वीट में लिखते हैं, 'एक खूबसूरत काबूल 5 लाख घरों का शहर है। हर दिन धमाकों के बाद भी काबुल चमक रहा है। मैंने ये तस्वीरें Shar-e-Now (Naw) केफे की छत से कुछ महीनों पहली कैद की थी।'

यह भी पढ़ें: क्यों अफगानिस्तान में तालिबान का कहर नहीं रूक पा रहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+