अमेरिका के जाने के बाद तालिबान ने क्या-क्या किया
अमेरिकी सेना के आख़िरी विमान के उड़ान भरने के साथ ही तालिबान ने काबुल के हामिद करज़ई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अपने नियंत्रण में ले लिया है. तालिबान नेता मंगलवार को काबुल एयरपोर्ट के रन-वे पर भी पहुंचे.
तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बात भी की. इसी के साथ अफ़ग़ानिस्तान में दो दशक से जारी युद्ध का अंत हो गया है और अफ़ग़ानिस्तान पूरी तरह से तालिबान के नियंत्रण में आ गया है.
काबुल हवाई अड्डे से अंतिम अमेरिकी विमान के उड़ान भरने के बाद तालिबान लड़ाकों ने गोलियां दागकर जश्न मनाया. काबुल की सड़कों पर भी जश्न मनाते हुए, आतिशबाज़ी करते हुए तालिबान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं.
अमेरिका ने आख़िरी विमान के उड़ान भरने के बाद घोषणा की कि अफ़ग़ानिस्तान में उसका मिशन समाप्त हुआ. 20 साल तक चले युद्ध के बाद अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका की वापसी तो हो गई, लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के शासन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
काबुल हवाई अड्डे पर कब्ज़े की घोषणा से पहले तालिबान के फ़तेह ज़वाक इकाई के लड़ाकों ने हवा में हथियार उठाकर जश्न मनाया.
तालिबान के फ़तेह ज़वाक इकाई के लड़ाके अमेरिका के छोड़े गए उपकरणों और दूसरी चीज़ों का निरीक्षण करते हुए नज़र आए. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ़ ने अमेरिका के काबुल छोड़ने पर कहा कि अमेरिका के आख़िरी सैनिक ने काबुल छोड़ दिया है और हमारे देश को पूरी आज़ादी मिल गई है.
तालिबान की एक दूसरी यूनिट बादरी स्पेशल फ़ोर्स के लड़ाकों ने 31 अगस्त को काबुल हवाई अड्डे को अपने अधिकार में ले लिया. इससे पहले तक काबुल हवाई अड्डे के भीतर अमेरिकी सेना थी और बाहर की ओर तालिबान.
बादरी स्पेशल फ़ोर्स के लड़ाके तड़के सुबह ही काबुल एयरपोर्ट पहुंच गए और पूरे हवाई अड्डे को अपने घेरे में ले लिया.
युद्ध से ख़स्ताहाल हो चुके अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका के जाने के साथ ही 20 साल बाद तालिबान सत्ता में वापस लौट रहे हैं.
मंगलवार मध्यरात्रि छह हज़ार अमेरिकी सैनिकों ने आनन-फ़ानन में काबुल एयरपोर्ट को छोड़ा.
तालिबान लड़ाकों ने काबुल एयरपोर्ट को अपने नियंत्रण में लेने में देर नहीं की. लॉस एंजिल्स टाइम्स के रिपोर्टर नबीह बुलोस तालिबान लड़ाकों की उस टीम का हिस्सा थे जो एयरपोर्ट के हैंगर की तलाशी ले रहा था. ऐसा मालूम पड़ रहा था कि वहां अमेरिकी सैनिकों ने अपने कुछ विमान छोड़ दिए हैं.
नबीह बुलोस कैमरे पर कहते हैं, "हम यहां तालिबान के साथ हैं. वे कुछ मिनट पहले काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिका के नियंत्रण वाले हिस्से में दाखिल हुए हैं. अब उन्होंने यहां पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है."
कुछ और भी वीडियो सामने आए हैं जिनमें तालिबान लड़ाके अपनी मशीन गनों से खुशी में फ़ायरिंग कर रहे हैं. वे तस्वीरें खिंचा रहे हैं, जश्न मना रहे हैं और एयरपोर्ट के बाक़ी हिस्सों की तलाशी ले रहे हैं.
यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल केनेथ मैकेंज़ी ने पुष्टि की कि अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान से अपनी वापसी पूरी कर ली है अमेरिका की अंतिम इवेक्यूशन फ़्लाइट हामिद करज़ई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 31 अगस्त की मध्यरात्रि (स्थानीय समयानुसार) को रवाना हुई.
जनरल मैकेंजी ने कहा, "आज रात की वापसी सैन्य कार्रवाई के अंत का प्रतीक है. साथ ही यह 11 सितंबर 2001 के तुरंत बाद अफ़ग़ानिस्तान में शुरू हुए लगभग 20 साल के मिशन का अंत भी है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications