Afghanistan crisis: अफगान की सैन्य ताकत के सामने टिक नहीं सकता था तालिबान, फिर कैसे पलट गई बाजी
Afghanistan crisis: अफगान की सैन्य ताकत के सामने टिक नहीं सकता था तालिबान, फिर कैसे पलट गई बाजी
नई दिल्ली। Afghanistan crisis. तालिबान ( Taliban) ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान( Afghanistan) पर तालिबान का कब्जा था, अमेरिकी की मदद से अफगानिस्तान को तालिबान क चंगुल से आजादी मिली थी, लेकिन 20 साल बाद फिर से वही हालात बन गए हैं। काबुल में तालिबान का कब्जा हो चुका है। तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। लेकिन अगर सैन्य ताकत की बात करें तो अफगानिस्तान के सामन तालिबान कहीं टिकता भी नहीं है। अफगानिस्तान पर कब्जा करने से पहल तालिबान ने पूरी तैयारी की। अमेरिकी सेना के रहते हुए ही तालिबान ने खुद को आधुनिका हथियारों से लैश कर लिया। आज तालिबानी लड़ाके उन्हीं अत्याधुनिक हथियारों का डर दिखाकर अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुके हैं। वहीं तालिबानी लड़कों के सामने अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने घुटने टेक दिया।

अफगान और तालिबान की सैन्य ताकत की तुलना
सैन्य ताकत के मामले में अफगानिस्तान तालिबान से कहीं आगे है। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों में अधिकारियों की संख्या 3 लाख 52 हजार है। वहीं अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय में अधिकारियों की संख्या 1 लाख 85 हजार रही। इसमें एयरफोर्स, नेवी के साथ-साथ अफगानिस्तान की स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज भी शामिल है। रक्षा के बाद अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय में सुरक्षाबलों की संख्या 1 लाख 3 हजार के करीब है। वही साल 2019 में अफगान नेशनल आर्मी दवारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अफगानिस्तान की सेना में लगभग 1 लाख 80 हजार सैनिक हैं।
Recommended Video

तालिबान के लड़कों की संख्या
अब अगर अफगानिस्तान के लड़कों की संख्या पर विचार करें तो इसे लेकर कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं है। माना जा रहा है कि आधुनिक हथियारों से लैश तालिबान के लड़कों की संख्या 50 हजार से लेकर 1 लाख क बीच में है। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि तालिबान के कुल सदस्यों की तादात 2 लाख से अधिक है, जिसमें 60 हजार मेन लड़के है। इन आंकड़ों को देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि अफगानिस्तान के सैन्य ताकत के सामने तालिबान की सैन्य ताकत कुछ नहीं है।

तालिबान के पास कहां से आते हैं हथियार
खतरनाक तालिबान लड़कों के बाद मॉडल टैंक से लेकर ड्रोन समेत एक के बढ़कर एक हथियार हैं। इतना ही नहीं इन तालिबानियों ने अमेरिकी सैनिकों के के छोड़ हथियार तक पर कब्जा कर लिया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानियों के पास 013 मोर्टार, कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, यूटिलिटी हैलिकॉप्टर, अटैत हैलीकॉप्टर, असॉल्ड राइफल, लाइन गन शीन, माइन प्रोटक्टड ट्रक, ड्रोन, बैटल टैंक जैसे आधुनिक हथियार मौजूद है। विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि हथियार के मामले में तालिबान अत्याधुनिक हथियारों, टैंक, ड्रोन आदि से लैश है। तालिबान को पाकिस्तान से भी हथियार मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications