अमेरिकी सेना के लौटने के बाद बाइडेन ने देश को किया संबोधित, कहा- राष्ट्र हित में लिया फैसला

वाशिंगटन, 01 सितंबर: अफगानिस्तान में तालिबानियों के सत्ता हथियाने के बाद अमेरिकी सेना ने तय वक्त से पहले ही काबुल से रवानगी ले ली है। दरअसल, अमेरिका का अफगानिस्तान को छोड़ने की डेडलाइन 31 अगस्त थी, लेकिन इससे पहले ही अमेरिका सेना काबुल से रवाना हो गई, जिसके बाद अब वहां तालिबानियों का पूर्ण रूप से कब्जा हो गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सेना के काबुल ऑपरेशन और अमेरिका सैनिकों की वापसी के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मिशन सफल रहा।

US President Joe Biden

अपने भाषण में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम तालिबानियों के कब्जे के बाद भी लोगों को निकालने में सफल हुए, इस निकासी की सफलता हमारी सेना के निस्वार्थ साहस के कारण थी। उन्होंने दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। बाइडेन कहा कि यह मिशन युद्ध के लिए नहीं था, बल्कि दया के लिए था। उन्होंने कहा कि इतिहास में किसी भी देश ने ऐसा कभी नहीं किया, जो सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका ने किया है।

मैं फैसले की जिम्मेदारी लेता हूं...

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं फैसले की जिम्मेदारी लेता हूं। कुछ लोग कहते हैं कि हमें इसे जल्दी शुरू कर देना चाहिए था। मैं सम्मानपूर्वक असहमत हूं... अगर यह पहले होता, तो यह हड़बड़ी या गृहयुद्ध की ओर ले जाता और युद्ध के अंत से कोई निकासी नहीं होती। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को समाप्त करने का निर्णय क्षेत्र में नागरिक, सैन्य सलाहकारों, सेवा प्रमुखों और कमांडरों की सर्वसम्मत सिफारिश पर आधारित था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्र हित में लिया गया है।

आतंकवाद का मुकाबला रखेंगे जारी

बाइडेन ने कहा कि हम जमीन पर अफगानिस्तान और अन्य देशों में आतंकवाद का मुकाबला जारी रखेंगे, मेरा मानना ​​है कि यह 'सही निर्णय, बुद्धिमान निर्णय और सर्वोत्तम निर्णय' है। अफगानिस्तान में युद्ध अब समाप्त हो गया है। मैं चौथा राष्ट्रपति हूं जिसने इस युद्ध को समाप्त करने के लिए इस मुद्दे का सामना किया है... मैंने अमेरिकियों से इस युद्ध को समाप्त करने की प्रतिबद्धता की, मैंने इसका सम्मान किया। इसके अलावा अमेरिका राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने अफगानिस्तान से 1.25 लाख से अधिक लोगों को निकाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+