तालिबान के कब्जे के 50वें दिन दहला काबुल, मस्जिद के पास विस्फोट, कई लोगों के मौत की खबर

काबुल, 03 अक्टूबर: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हाल ही में तालिबानी सत्ता में आने के बाद एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें करीब 180 लोगों की मौत हो गई थी। उस विस्फोट की जिम्मेदारी आईआई-खुरासान ने ली थी। वहीं अब तालिबान के कब्जे के 50 दिन बाद एक बार फिर काबुल दहला है। रविवार को काबुल में बड़ा धमाका देखने को मिला है। विस्फोट मस्जिद के बाहर हुआ है, जिसमें कई लोगों के मरने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि रविवार को काबुल की एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में कई नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

Kabul blast

ईदगाह मस्जिद के एंट्री गेट पर धमाका

न्यूज एजेंसी एएफपी ने तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी में एक मस्जिद के बाहर विस्फोट हुआ है, जिसमें कई नागरिकों के मारे जाने की खबर हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट काबुल में ईदगाह मस्जिद के प्रवेश द्वार के पास हुआ है।

अभी किसी ने नहीं ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी

इस धमाके के बाद कई लोगों के मारे जाने की खबर हैं, साथ ही कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई हैं, हालांकि अभी तक धमाके की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। जानकारी के मुताबिक जिस मस्जिद के एंट्री गेट पर धमाका किया गया था, उसी मस्जिद में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी।

गोलियों की भी सुनाई दी आवाज

हालांकि अभी तक तालिबान सरकार की ओर से बम धमाके को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो वहां से गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी गई थी। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में जवान और इमरजेंसी सेवा तैनात हैं। कई घायलों को तुरंत आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+