अफगानिस्तान: चुनावी रैली में आत्मघाती हमला, 13 की मौत, 30 घायल
काबुल। अफगानिस्तान के नंगारहर प्रांत में मंगलवार को हुए एक आत्मघाटी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विस्फोट उस समय हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने चुनाव प्रचार की रैली में खुद को उड़ा लिया। विस्फोट इतना खतरनाक था कि हमले में 13 लोगों की जान चली गई है। जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या बड़ भी सकती है।

वहीं घायलों को स्थानीय और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बम विस्फोट की वजह से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। अभी तक इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी भी नहीं ली है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अतातुल्ला खोग्यानी ने कहा है कि यह एक आत्मघाटी हमला था। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब कामा जिले में एक उम्मीदवार नासीर मोहम्मद की रैली को सुनने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे।
यह हमला 20 अक्टूबर को संसदीय चुनावों के लिए प्रचार शुरू होने के बाद हुआ है। चुनाव प्रचार में हुए अब के हमले में पांच उम्मीदवार मारे गए हैं। तालिबान और इस्लामीक स्टेट ने पूरे देश में चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की घोषणा की है। पिछले कुछ महीनों से अफगानिस्तान में अलग-अलग जगहों पर हुए बम विस्फोट और हमलों में सैकड़ों नागरिकों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को CPEC के कर्ज में डूबने का डर, चीनी प्रोजेक्ट पर इमरान ने फिर किया विचार
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications